लखनऊ: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी यूपीपीएससी ने वेटरनरी फार्मासिस्ट के 1308 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। (UPSSSC Veterinary Pharmacist Recruitment 2026) आयोग की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार पशुपालन निदेशालय के नियंत्रणाधीन वेटरनरी फार्मासिस्ट के पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए वेतनमान लेवल-5 के तहत 29,200 रुपये से 92,300 रुपये तक रहेगा।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
5 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन
भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 14 सितंबर 2026 से शुरू होगी। अभ्यर्थी 5 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन शुल्क जमा करने और आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस भर्ती के लिए वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने विज्ञापित पद के लिए निर्धारित अनिवार्य योग्यता पूरी की हो और प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2025 (PET-2025) में शामिल हुए हों तथा आयोग द्वारा उन्हें स्कोर कार्ड जारी किया गया हो।
देखें वर्गवार पदों की संख्या
कुल 1308 पदों में 576 पद अनारक्षित, 237 पद अनुसूचित जाति, 6 पद अनुसूचित जनजाति, 359 पद अन्य पिछड़ा वर्ग और 130 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए निर्धारित किए गए हैं। (UPSSSC Veterinary Pharmacist Recruitment 2026) विज्ञापन के अनुसार क्षैतिज आरक्षण के तहत दिव्यांगजन, भूतपूर्व सैनिक, महिला और उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए भी पद आरक्षित हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
वेबसाइट पर उपलब्ध पूरी जानकारी
आयोग ने बताया है कि अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग PET-2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर मेरिट के अनुसार की जाएगी। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में वास्तविक अथवा नॉर्मलाइज्ड स्कोर में शून्य या उससे कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं किया जाएगा। भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी और आवेदन प्रक्रिया आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।
इन्हें भी पढ़ें:
थोक महंगाई नौ महीने बाद पहली बार घटी, जुलाई में 9.78 प्रतिशत पर
कंबोडिया स्थित साइबर ठगी गिरोह का ठाणे पुलिस ने किया पर्दाफाश, आठ पर मामला दर्ज
एफटीए साझेदार देशों को भारत के निर्यात में जून तिमाही में मजबूत वृद्धि
उप्र : कांस्टेबल की पत्नी ने पति की राइफल से गोली मारकर खुदकुशी की
स्वतंत्रता के समय मोदी प्रधानमंत्री रहे होते तो भारत को कोई नुकसान नहीं होता : आदित्यनाथ