UPSC NDA, CDS II Admit Card 2026: संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC ने डिफेंस की दो प्रमुख परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. आयोग ने NDA II और CDS II 2026 के ई-एडमिट कार्ड जारी किए हैं. दोनों परीक्षाओं का आयोजन 13 सितंबर 2026 को किया जाएगा.
ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने इन परीक्षाओं के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, समय और जरूरी निर्देश दिए गए हैं. उम्मीदवारों को एग्जाम के दिन एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी साथ लेकर जाना होगा.
NDA II में 394 पद
NDA II 2026 के जरिए कुल 394 पदों पर भर्ती होनी है. इसमें आर्मी के 208, नेवी के 42 और एयर फोर्स के 120 पद हैं. वहीं नेवल एकेडमी के लिए 24 पद रखे गए हैं.
आर्मी विंग के लिए 12वीं पास या 12वीं की परीक्षा दे रहे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. वहीं एयर फोर्स, नेवी और नेवल एकेडमी के लिए 12वीं में फिजिक्स, केमेस्ट्री और मैथ होना जरूरी है.
NDA II के लिए उम्मीदवार की जन्मतिथि 2 जनवरी 2008 से 1 जनवरी 2011 के बीच होनी चाहिए. इस परीक्षा में लिखित परीक्षा के बाद SSB इंटरव्यू होता है.

ये भी पढ़ें: UGC NET June 2026: री-एग्जाम की Exam City Slip जारी, जानें कब है आपका पेपर
CDS II में 451 पदों पर होगी भर्ती
CDS II 2026 के जरिए कुल 451 पद भरे जाएंगे. इसमें Indian Military Academy के 100 पद हैं. एयर फोर्स एकेडमी में 32 और इंडियन नेवल एकेडमी में 26 पद हैं. वहीं Officers Training Academy यानी OTA में 293 पद हैं. IMA और OTA के लिए किसी भी विषय से ग्रेजुएशन होना जरूरी है.
नेवल एकेडमी के लिए इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन होना चाहिए. Air Force Academy के लिए ग्रेजुएशन के साथ 12वीं में फिजिक्स और मैथ पढ़ना जरूरी है.
CDS II के लिए उम्मीदवार की जन्मतिथि 2 जुलाई 2003 से 1 जुलाई 2008 के बीच होनी चाहिए. इस परीक्षा में भी लिखित परीक्षा के बाद SSB इंटरव्यू होता है.

ऐसे डाउनलोड करें NDA और CDS II का एडमिट कार्ड
- सबसे पहले UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
- इसके बाद "What's New" सेक्शन में इस परीक्षा से संबंधित ई-एडमिट कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करें.
- NDA II या CDS II 2026 से संबंधित एडमिट कार्ड लिंक चुनें.
- अब अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें.
- सबमिट करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- इसमें अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और परीक्षा का समय अच्छी तरह चेक करें.
- इसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें.
- एग्जाम के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें.

उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले एडमिट कार्ड में दिए गए सभी जरूरी निर्देश भी पढ़ लें. आप डायरेक्ट नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
UPSC NDA II Admit Card 2026 Download Here
UPSC CDS II Admit Card 2026 Download Here
ये भी पढ़ें: UPSC की तैयारी में नहीं मिल रही सफलता, सीखें ये 5 स्किल्स, प्राइवेट सेक्टर में बनाएं करियर