
थियेटर्स में देखें ये 5 फिल्में
Theatrical Releases This Week: हर साल सिनेमाघरों में अलग-अलग भाषाओं में फिल्में रिलीज होती हैं जो फैंस का भरपूर मनोरंजन करती हैं. ये फिल्में अलग-अलग भाषाओं में भी आती हैं. हम आपको बता रहे हैं उन 5 फिल्मों के बारे में जो अलग-अलग भाषाओं में आपके नजदीकी थियेटर्स में रिलीज के लिए तैयार हैं. इन फिल्मों में हिंदी से लेकर गुजराती और साउथ की फिल्में भी शामिल हैं. आइए जानते हैं कि वो 5 फिल्में कौन सी हैं.
हैवान- हिंदी
काफी समय से प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही फिल्म हैवान की चर्चा देखने को मिल रही है. इस फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. हैवान में सैफ अली खान लीड रोल में नजर आएंगे वहीं दूसरी तरफ अक्षय कुमार लीड विलेन के रोल में होंगे. फिल्म में सैयामी खेर और श्रिया पिलगांवकर भी नजर आएंगी. ये फिल्म असरानी की आखिरी फिल्म भी है. ऐसे में अब देखने वाली बात होगी कि हैवान फिल्म सिनेमाघरों में कैसा परफॉर्म कर के दिखाती है. ये एक्शन-क्राइम-थ्रिलर फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
फॉल 2 डेडप्वाइंट- इंग्लिश
सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म फॉल 2 डेडप्वाइंट सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. ये फिल्म 11 सितंबर 2026 को आएगी. इस हॉलीवुड फिल्म में हरियट स्लाटर और अर्सिमा थॉमस लीड रोल में होंगी. ये फिल्म 2 सितंबर 2026 को ही सिनेमाघरों में रिलीज की जा चुकी है. अब फिल्म 11 सितंबर 2026 को भारत में भी रिलीज कर दी जाएगी.
सरदार 2- तमिल
सरदार 2 एक तमिल फिल्म है. इस फिल्म में एक्टर कार्थी डबल रोल प्ले करते नजर आएंगे. ये फिल्म 10 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. इस फिल्म में उनके अपोजिट मालविका मोहनन नजर आएंगी. फिल्म सिनेमाघरों में जल्द ही रिलीज होने जा रही है. इसके जरिए फैंस एक बार फिर से कार्थी को डबल रोल में देख पाएंगे.
पिद्दा पक्षी- गुजराती
पिद्दा पक्षी की बात करें तो ये एक गुजराती फिल्म है. इस गुजराती ड्रामा फिल्म में 3 दोस्तों की कहानी दिखाई गई है. फिल्म का हिंदी में मतलब होता है पीने के बाद. इस फिल्म में तीन बैच्लर दोस्तों की कहानी दिखाई जाएगी. निशिथ ब्रह्मभट्ट ने इस फिल्म का निर्देशन किया है. फिल्म की कहानी एक ऐसे पक्षी पर आधारित है जो जब गांव से गुजरता है तो उसे किसी के मरने का संदेश माना जाता है. फिल्म में इसी अभिशाप से बाहर आने की कहानी दिखाई गई है. ये फिल्म भी 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.
ये भी पढ़ें- यश की टॉक्सिक के शोज को नहीं मिल रहे दर्शक! द ओडिसी ने फिर किया रिप्लेस, BookMyShow पर कर रही ट्रेंड
जयंती 2- मराठी
जयंती 2 फिल्म की बात करें तो इस फिल्म की कहानी कास्ट डिसक्रिमिनेशन और हाइयर एजुकेशन के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म की कहानी में पुराने रीति-रिवाज और उनको लेकर संघर्ष दिखाए गए हैं. ये फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.

पुनीत उपाध्याय
पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है. CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.
Read More