Fri, 24 Jul 2026 08:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 24 Jul 2026 08:46 AM IST
सार
लखनऊ में होने वाली बसपा की रैली में टिकट के दावेदार अपना दम दिखाएंगे। आगामी 9 अक्तूबर को कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर मायावती की रैली प्रस्तावित है। इसमें 10 लाख की भीड़ के दावे से राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मायावती लोगों का अभिनंदन करती हुईं। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) संस्थापक कांशीराम के 9 अक्तूबर को होने वाले परिनिर्वाण दिवस पर राजधानी लखनऊ स्थित कांशीराम स्मारक स्थल पर महारैली आयोजित करेगी। विधानसभा चुनाव नजदीक होने के कारण पार्टी ने रैली को शक्ति प्रदर्शन का माध्यम बनाया है। संभावित उम्मीदवारों को अधिक से अधिक समर्थकों के साथ रैली में पहुंचने की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, भीड़ जुटाने वाले दावेदारों के टिकट पर अंतिम फैसला हो सकता है।
विज्ञापन
रैली की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए अगले सप्ताह प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें बसपा अध्यक्ष मायावती आवश्यक दिशा-निर्देश देंगी। पिछले वर्ष 9 अक्तूबर की रैली में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी से संगठन में उत्साह बढ़ा था। उसी मंच से मायावती ने आगामी चुनाव अकेले दम पर लड़ने का एलान किया था।
विज्ञापन
10 लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद
इस बार भी मायावती के कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति और संगठनात्मक संदेश देने की संभावना है। पार्टी का दावा है कि रैली में 10 लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों से भी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के आने का अनुमान है। बसपा मानती है कि यदि रैली में अपेक्षित भीड़ जुटती है तो विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने और राजनीतिक संदेश देने में यह महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.