
रोजगार मेला Image Credit source: Getty Images
नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश के कानपुर में 13 अक्टूबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा. इस मेले के जरिए अलग-अलग कंपनियों में कुल 1,628 पदों पर भर्ती की जाएगी. इस रोजगार मेले में नए उम्मीदवारों के साथ पांच साल तक का वर्क एक्सपीरियंस रखने वाले अभ्यर्थी भी नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे. भर्ती मेला विकासनगर के राजकीय पॉलिटेक्निक में आयोजित होगा, जहां 13 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से कंपनियां चयन प्रक्रिया शुरू करेंगी. इसमें भाग लेने के इच्छुक युवाओं को पहले रोजगार संगम पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा. चयनित अभ्यर्थियों को पद और योग्यता के अनुसार हर महीने 12,500 से 24,000 रुपये तक सैलरी मिल सकता है.
1628 पदों पर होगी भर्ती
इस रोजगार मेले में मैन्युफैक्चरिंग, सिक्योरिटी, सेल्स और फाइनेंस सहित अलग-अलग क्षेत्रों में नौकरी के अवसर उपलब्ध होंगे. मशीन ऑपरेटर, असेंबली ऑपरेटर और सिक्योरिटी गार्ड जैसे पदों पर खास रूप से भर्ती की जाएगी.
प्रमुख पदों की डिटेल इस प्रकार है:
- हेल्पर 20 पद
- वेलनेस एडवाइजर 50 पद
- लोन एडवाइजर, टेली कॉलिंग और फील्ड ऑफिसर 70 पद
- मशीन ऑपरेटर 100 और 200 पदों के अलग-अलग अवसर
- अप्रेंटिस ट्रेनी 100 पद
- सिक्योरिटी गार्ड 290 पद
- एयरटेल फील्ड सेल्स एग्जीक्यूटिव 150 पद
- ATM ऑफिसर 50 पद
- सेल्स एंड मार्केटिंग प्रतिनिधि 20 पद
- असेंबली ऑपरेटर 300 पद
- कंस्ट्रक्शन अप्रेंटिस 123 पद
इनके अलावा अन्य पदों पर भी भर्ती की जाएगी. सभी पदों को मिलाकर कुल रिक्तियों की संख्या 1,628 बताई गई है.
18 से 40 साल तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
रोजगार मेले में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों की उम्र सामान्य तौर पर 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. हालांकि, अलग-अलग कंपनियों और पदों के लिए एज लिमिट में अंतर हो सकता है. चयनित उम्मीदवारों को उनकी योग्यता और संबंधित पद के आधार पर 12,500 से 24,000 रुपये प्रतिमाह तक सैलरी दिया जा सकता है.
रोजगार संगम पोर्टल पर करना होगा रजिस्ट्रेशन
इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार मेले में जाने से पहले उत्तर प्रदेश के रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद मिलने वाले मैसेज को सुरक्षित रखें. जरूरत पड़ने पर उसका प्रिंटआउट भी साथ ले जाएं.
साथ लेकर जाएं जरूरी दस्तावेज
रोजगार मेले में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने साथ अपडेटेड CV या रिज्यूमे, 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, पैन कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो लेकर जाएं. जिन अभ्यर्थियों को पहले काम करने का एक्सपीरियंस है, वो उससे संबंधित प्रमाणपत्र भी साथ रखें. सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी रखना भी उपयोगी रहेगा.
उम्मीदवारों को सलाह है कि मेले में जाने से पहले पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर अपनी पात्रता, संबंधित पद की योग्यता और भर्ती की शर्तों को चेक कर लें. इससे आवेदन और चयन प्रक्रिया में आसानी होगी.

सपना यादव
दिल्ली में जन्मीं सपना यादव TV9 भारतवर्ष डिजिटल में बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों से ज्यादा के अनुभव के साथ काम जारी है. ह्यूमन इंटरेस्ट, राजनीति, वर्ल्ड, एजुकेशन, नॉलेज, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी रखती हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA Hons. हिस्ट्री की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने पत्रकारिता को लक्ष्य बनाया, फिर जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया, जामिया से ही हिस्ट्री में मास्टर्स भी किया और फिर इसके बाद गुरु जम्बेश्वर साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. मास कम्यूनिकेशन में पत्रकारिता की डिग्री लेने के बाद जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा. इसके बाद उन्होंने बतौर ट्रेनी TV9 भारतवर्ष डिजिटल में एक साल तक काम किया. ट्रेनी के दौरान अलग-अलग तरह की खबरों का अनुभव लेने के बाद TV9 भारतवर्ष डिजिटल में असिस्टेंट प्रड्यूसर के पद पर काम शुरू किया. यहां पर एंकरिंग, वॉइस ओवर, वीडियो प्रोडक्शन, न्यूज राइटिंग जैसे काम किए. इस समय वह एजुकेशन डेस्क पर कार्यरत हैं और स्टूडेंट्स के लिए करियर से जुड़े विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं और यूनिवर्सिटीज की महत्वपूर्ण जानकारियों को कवर कर रही हैं. सपना यादव को ट्रेवल करना, लिखना- पढ़ना पसंद है और वो प्रकृति को करीब से महसूस करना ज्यादा पसंद करती हैं. पत्रकारिता में सफर अभी जारी है.
Read More