UP: 'मेरी पत्नी बीमार है, मैं तुम्हारे साथ सोना चाहता हूं'... महिला टीचर से बोला स्कूल मैनेजर

Published on 2 अक्टू॰ 2026

UP: ‘मेरी पत्नी बीमार है, मैं तुम्हारे साथ सोना चाहता हूं’… महिला टीचर से बोला स्कूल मैनेजर

पुलिस ने आरोपी स्कूल मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया.

Kushinagar News: कुशीनगर में एक निजी स्कूल मैनेजर पर महिला टीचर से आपत्तिजनक बातें करने और उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगा है. मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी स्कूल मैनेजर दिनेश राय को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

मामला रवींद्रनगर धूस थाना क्षेत्र का है. आरोपी दिनेश राय मोतीछपरा का रहने वाला है और द रैंबो लोरेटो अकादमी नाम से निजी स्कूल चलाता है. वायरल हो रहे 5 मिनट के वीडियो में दिनेश और महिला टीचर के बीच बातचीत दिखाई दे रही है. जब टीचर कहती है कि आपका ज्यादा मन कर रहा है तो पत्नी के पास चले जाइए. इस पर दिनेश कहता कि मेरी पत्नी की तबीयत ठीक नहीं रहती है. तुम काम चला दो. वायरल वीडियो में महिला टीचर बार-बार छूने से मना करती है, लेकिन दिनेश नहीं मानता हैं.

ये भी पढे़ं- देवरिया में RSS कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या, सड़क पर ब्रेकर को लेकर हुआ था विवाद; SHO समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

मैं आपकी बेटी जैसी हूं कहने पर भी नहीं माना

वायरल वीडियो में महिला टीचर आरोपी से यह भी कहती सुनाई देती है कि वह उसकी बेटी जैसी है. इसके बावजूद मैनेजर दिनेश ने उसकी बात नहीं मानी और आपत्तिजनक टिप्पणियां करता रहा. बातचीत के दौरान वह यह भी कहता है कि बाहर जाकर ऐसा करने पर बदनामी हो सकती है, इसलिए स्कूल में ही मामला चल सकता है. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर मामले को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं.

सोशल मीडिया पोस्ट का पुलिस ने लिया संज्ञान

पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के जरिए स्कूल मैनेजर पर महिला टीचर के साथ यौन उत्पीड़न और धमकी के आरोप लगाए गए थे. पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की. इसके बाद रवींद्रनगर धूस थाने में FIR दर्ज की गई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 75, 115(2) और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया है. इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी दिनेश राय को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी एसएचओ अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई. टीम में सब-इंस्पेक्टर विनायक यादव और कांस्टेबल पंकज सिंह भी शामिल रहे. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है. उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. हालांकि मामले ने निजी स्कूलों में महिला शिक्षिकाओं की सुरक्षा और कार्यस्थल पर उनके साथ होने वाले व्यवहार को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं.

(रिपोर्ट- कुंदन कुमार मिश्रा/कुशीनगर)

आशीष कुमार मिश्रा

आशीष कुमार मिश्रा

आशीष कुमार मिश्रा की 6 साल से जर्नलिज्म की Journey जारी है. दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को बनाने में अहम योगदान भारत के राज्यों का है. इन राज्यों से जुड़ी हर खटपट, चाहे राजनीतिक हो या सामाजिक, वो आप तक पहुंचाने में जुटा हुआ हूं. उत्तर प्रदेश समेत देश के तमाम बड़े राज्यों की सियासत को समझता हूं और बेबाकी से उसे लिखता हूं. जर्नलिज्म की Journey 2017 में न्यूज चैनल समाचार टुडे से स्टार्ट हुई, फिर नेशनल वॉइस के साथ भी काम करने का मौका मिला. दो न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल की तरफ में रुख किया. 2018 में पहली बार हैदराबाद में ईटीवी भारत की डिजिटल विंग टीम से जुड़ा. यहां साढ़े 3 साल का समय बिताने के बाद 2021 में दैनिक भास्कर (लखनऊ) की टीम से जुड़ा. अब यह सफर 2022 से टीवी9 भारतवर्ष के साथ चल रहा है. पत्रकारिता का मैंने ककहरा दैनिक जागरण इंस्टीट्यूट से सीखा. यहीं से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की.

Read More

google button