रनवीर ने अपने आरोपी बेटे पर आरोप लगाया कि बेटे ने छोले की सब्जी में जहरीला पदार्थ मिलाया था, जिसे खाने के बाद राममूर्ति की तबियत बिगड़ गई, जिस वजह से उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.
रनवीर ने अपने आरोपी बेटे पर आरोप लगाया कि बेटे ने छोले की सब्जी में जहरीला पदार्थ मिलाया था, जिसे खाने के बाद राममूर्ति की तबियत बिगड़ गई, जिस वजह से उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/12/up-son-killed-mother-for-wife-add-poison-in-her-food-2026-07-12-18-52-49.jpg)
Police Arrested Accused Son
उत्तर प्रदेश से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने मां-बेटे के रिश्तों को तार-तार कर दिया है. उत्तर प्रदेश में एक बेटे ने अपनी मां के खाने में जहर मिला दिया, जिसे खाकर मां की मौत हो गई. खास बात है कि सिर्फ अपनी पत्नी को मायके से बुलाने के लिए बेटे ने अपनी मां की जान ले ली. पुलिस ने आरोपी बेटे और उसकी सास के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुुलिस मामले की जांच में जुट गई है. घटना प्रदेश के आगरा जिले की है.
🚨 Agra, Uttar Pradesh: Son Allegedly Poisons His Own Mother After Mother-in-Law's Provocation
In a shocking incident from Agra, a man allegedly mixed poison into his own mother's food after being reportedly provoked by his mother-in-law.
According to police, the man's wife had… pic.twitter.com/mf6RoTtKqs
— investmoneymag.com (@InvestMoneyMag) July 12, 2026
अब जानें क्या है पूरा मामला
मामले में दर्ज एफआईआर के अनुसार, 9 जुलाई 2026 की दोपहर करीब 3 बजे आरोपी बेटे रविंद्र ने अपनी मां राममूर्ति को खाने में जहर मिलाकर दिया. एफआईआर पीड़ित के पति रनवीर सिंह ने दर्ज करवाई है. रनवीर ने अपने आरोपी बेटे पर आरोप लगाया कि बेटे ने छोले की सब्जी में जहरीला पदार्थ मिलाया था, जिसे खाने के बाद राममूर्ति की तबियत बिगड़ गई, जिस वजह से उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.
क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- तेलंगाना में खौफनाक वारदात! बेल पर बाहर आए साइको किलर ने पत्नी-बेटों समेत किया 6 लोगों का मर्डर
सास ने दी थी जहर की पुड़िया
खास बात है कि आरोपी बेटे ने अपने पिता को बताया कि उसे वह जहर उसकी सास फूलवती ने दिया था. शिकायत के अनुसार, फूलवती ने गटपुरा गांव बुलाकर उसे जहरीला पदार्थ की पुड़िया दी. कथित रूप से उसकी सास ने कहा कि अगर वह अपनी मां को रास्ते से हटा देगा तो उसकी पत्नी उसके पास आ जाएगी. हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि अब तक नहीं हुई है. जांच के बाद ही इस दावे को सही कहा जा सकता है.
क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- गुरुग्राम से गिरफ्तार हुआ एक लाख का इनामी मानव तस्कर, नाबालिग को अगवा कर 2 लाख में बेचने का आरोप
जमीनी विवाद का एंगल भी आया सामने
जानकारी के अनुसार, जमीनी विवाद भी इस मामले में अहम कड़ी बताई जा रही है. आरोपी के भाई मुकेश ने आरोप लगाया कि हाल में खरीदी गई जमीन को लेकर परिवार में लंबे वक्त से विवाद चल रहा था. इसी वजह से आरोपी की सास ने अपनी बेटी को मायके में रोककर रखा था. कथित रूप से मां को जहर देने की शर्त रखी थी. इसके बाद रविंद्र ने छोले की सब्जी में जहरीला पदार्थ मिलाकर अपनी मां को खाने के लिए दे दिया.
क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- पुणे में 4 साल की बच्ची से दरिंदगी करने वाले 65 वर्षीय भीमराव को फांसी की सजा, 59 दिन में आया ऐतिहासिक फैसला
सास के खिलाफ भी केस दर्ज
मामले में पुलिस ने रविंद्र और उसकी सास फूलवती के खिलाफ बीएनएस की धारा 61, 109 और 123 के तहत केस दर्ज किया. पुलिस अधिकारियों की मानें तो मामले की हर एक पहलू से जांच कर रहे हैं. फिलहाल एफआईआर में लगाए सभी आरोपी जांच के दायरे में है. पुलिस का कहना है कि असलियत तो अब जांच के बाद ही सामने आएगी, जिस वजह से अभी कुछ भी कहना सही नहीं होगा. जांच पूरी होने तक किसी भी आरोपी को दोषी नहीं कहा जा सकता है.
क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Ketan Murder Case: हत्या से एक दिन पहले का मिला CCTV फुटेज, कैफे में साजिश रचते दिखे चेतन और सिया!