UGC NET June Answer Key 2026: किसी भी वक्त जारी हो सकता है यूजीसी नेट जून परीक्षा की आंसर की, ugcnet.nta.nic.in पर कर सकेंगे डाउनलोड

Published on 20 जुल॰ 2026

Image

UGC NET June Answer Key 2026: यहां डाउनलोड करें यूजीसी नेट परीक्षा की आंसर की

UGC NET June Answer Key 2026: यूजीसी नेट परीक्षा की आंसर को लेकर अभ्यर्थी लगातार गूगल पर सर्च कर (UGC NET June Answer Key 2026) रहे हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी किसी भी वक्त यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन अंडर ग्रेजुएट परीक्षा की आंसर की जारी कर (UGC NET June Answer Key) सकता है। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज कर आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे।

बता दें यूजीसी नेट जून परीक्षा 22, 23, 24, 25, 29 और 30 जून को आयोजित की गई थी। एग्जाम 87 विषयों के लिए विभिन्न केंद्रों पर निर्धारित थी। यह परीक्षा सालभर में दो बार जून और दिसंबर आयोजित की जाती है। इसके एग्जाम के जरिए उम्मीदवारों की पात्रता असिस्टेंट प्रोफेसर, जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और पीएचडी एडमिशन के लिए तय की जाती है।

UGC NET June Answer Key 2026: इस बार आंसर की जारी होने में देरी

यूजीसी नेट परीक्षा की आंसर की जारी होने में इस बार देरी हो रही है। आमतौर पर एनटीए परीक्षा चार से पांच दिनों के बाद प्रोविजनल आंसर की जारी कर देता है। हालांकि इस बार उत्तरकुंजी जारी होने में देरी हो रही है। कयास लगाया जा रहा है कि एक से दो दिनों के भीतर आंसर की जारी होने की उम्मीद है। आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे।

UGC NET June Answer Key 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें यूजीसी नेट आंसर की

  1. सबसे पहले ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर UGC NET Answer Key 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  4. आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  5. नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

UGC NET June Result 2026 Date: कब जारी होगा यूजीसी नेट का रिजल्ट

यूजीसी नेट जून परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को एक से दो दिन का समय दिया जाएगा। इसके बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आपत्तियों का निपटारा करने के बाद फाइनल आंसर की जारी करेगा। फिर रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।

Aditya Singh

आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Education

End of Article