Daily Use Electric Scooter: अगर आप डेली यूज के लिए एक बजट में आने वाला और लंबी रेंज वाला इलेक्ट्रिक ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी अपनी डेली यूज के लिए एक ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में हैं जिसकी रेंज लंबी हो और बार-बार चार्जिंग की झंझट से छुटकारा मिल जाए? अगर हां, तो हम आपको यहां TVS के एक ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में बताने वाले हैं जो सिंगल चार्ज में 175 किमी की रेंज देता है जिससे आपका रोज का ऑफिस आना-जाना या बाकी का पर्सनल काम आसान हो सकता है।
बैटरी और रेंज
हम बात कर रहे हैं TVS iQube S इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में जिसमें 4.7kWh की लिथियम-आयन बैटरी दी गई है जिसे एक बार फुल चार्ज करने पर 175 किमी की रेंज (IDC) मिलती है। इसकी टॉप-स्पीज 82kmph है और सिर्फ 4.3 सेकंड में 0 से 40 की स्पीड पकड़ सकती है। इसमें BLDC हब-माउंटेड मोटर दी गई है जो 4.4kW की पीक पावर और 33nm का टॉर्क जनरेट करती है।
बैटरी को चार्ज करने में, साथ मिलने वाले 950W पोर्टेबल चार्जर से 10% से 80% चार्ज होने में 3 घंटे 15 मिनट का समय लगता है। इसके अलावा इसमें 32 लीटर की अंडरसीट स्टोरेज मिलती है।
चेसिस सस्पेंशन और ब्रेक
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में ट्यूबुलर फ्रेम दिया गया है। इसमें आगे की तरफ टेलीस्कोपिक फोर्क्स सस्पेंशन और पीछे की तरफ हाइड्रोलिक ट्विन-ट्यूब शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन दिए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए, इसमें आगे के पहिए में 220mm का डिस्क ब्रेक और पीछे के पहिए में 130mm का ड्रम ब्रेक मिलता है। इसमें 12-इंच के अलॉय व्हील्स पर ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं।
डिस्प्ले और फीचर्स
TVS iQube S में डे/नाइट मोड और ब्राइटनेस कंट्रोल के साथ 7-इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा इसमें SmartXonnect के जरिए जियोफेंसिंग, नेविगेशन असिस्ट, एंटी-थेफ्ट अलर्ट, क्रैश/कॉल अलर्ट और लो बैटरी अलर्ट जैसे 118 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं।
कलर ऑप्शन
वॉइस असिस्ट के लिए इसमें एलेक्सा और बिल्ट-इन-वॉयल असिस्टेंस दिया गया है। पार्किंग को आसान बनाने के लिए इसमें रिवर्स और फॉरवर्ड पार्किंग असिस्ट मिलता है। लाइटिंग के लिए DRL और इल्यूमिनेटेड लोगो के साथ एक फुल LED लाइटिंग दी गई है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर Purple Beige, Harlequin Blue Beige और Mercury Grey कलर विकल्प मिलते हैं।इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.38 लाख रुपए से शुरू होती है।