'TVK के खिलाफ हर साजिश नाकाम करेंगे', तमिलनाडु CM विजय की विरोधियों को चेतावनी

Published on 15 अग॰ 2026

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में थलापति विजय ने आज स्वतंत्रता दिवस की पहली स्पीच दी और विरोधियों को अपने इरादे स्पष्ट कर दिए. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के खिलाफ साजिशें रची जा रही हैं, लेकिन प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक ताकतों की हर साजिश को नाकाम कर देंगे. उनकी सरकार तमिलनाडु में भ्रष्टाचार मुक्त शासन के लिए प्रतिबद्ध है और इस लक्ष्य को हर हाल में पूरा करेंगे. विरोधी गुट बयानबाजी करके या साजिशें रचकर दबाव नहीं डाल सकते. उनकी सरकार न दबाव के आगे झुकेगी और न ही विरोध के आगे घुटने टेकेगी. विरोधियों की हाल चाल, हर साजिश को नाकाम किया जाएगा.

VIDEO | Chennai: “We will never give up our fight for state's rights, public welfare is our priority”, says Tamil Nadu CM C Joseph Vijay (@TVKVijayHQ) in Independence Day speech.

(Source: Third Party)

(Full video available on PTI Videos – https://t.co/d8jp61yd2p) pic.twitter.com/erdPa2owkH

— Press Trust of India (@PTI_News) August 15, 2026

तमिलनाडु को भ्रष्टाचार से मुक्त करना मकसद

चेन्नई के फोर्ट सेंट जॉर्ज में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में विजय ने कहा कि तमिलनाडु को भ्रष्टाचार से मुक्त करना भी एक प्रकार का स्वतंत्रता संग्राम है और हमारी सरकार जीत कर रहेगी. किसी का नाम लिए बिना विजय ने कहा कि उनकी सरकार ‘धरती पर सभी जीव समान पैदा होते हैं’ के सिद्धांत में विश्वास रखती है. जो ईमानदार और रिश्वतखोरी, भ्रष्टाचार, नशीली दवाओं की संस्कृति से मुक्त है. जिसमें महिलाओं की सुरक्षा और सामाजिक न्याय निहित हैं. निजी कंपनियों को मिलने वाला रेवेन्यू रोक दिया गया है और सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए फैसले लिए हैं.

---विज्ञापन---

जाति और धर्म की बेड़ियों को तोड़ने की अपील

विजय ने कहा कि भ्रष्टाचार और सामाजिक विभाजन के खिलाफ लड़ाई तभी जीती जाएगी, जब लोग जाति और धर्म की बेड़ियों को तोड़ देंगे. जब लोगों को यह अहसास होता है कि उन्हें गुलामों की तरह रखा गया है, तभी उनमें एकजुटता की भावना जागृत होती है. तभी धर्म, जाति जैसे बंधन टूटते हैं और यही वास्तविक स्वतंत्रता संग्राम है और स्वतंत्रता है. 1947 से पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में यही संभव हुआ. इसलिए आज पूरा देश आजादी के लिए जान बलिदान करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है. स्वतंत्रता संग्राम की भावना को समाज का मार्गदर्शन करते रहना चाहिए.

Very Proud moment for me.,TN CM Vijay Hosted Indian National Flag 🇮🇳@CMOTamilnadu #IndependenceDay pic.twitter.com/a1nKzkVOKl

— ℗𝕣𝕒𝕜𝕒𝕤𝕙𝕍𝕚𝕛𝕒𝕪✈︎ (@spkvijay0) August 15, 2026

तमिलनाडु के हितों से समझौता नहीं करने का प्रण

विजय ने कहा कि उन्होंने केंद्र सरकार के साथ अपनी सरकार के संबंधों के बारे में भी बात की. उनकी सरकार शासन संबंधी मामलों में केंद्र सरकार के साथ सहयोग करेगी, लेकिन तमिलनाडु के हितों से समझौता नहीं करेगा. वर्तमान सरकार प्रदेश की पिछली सरकारों द्वारा शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं को जारी रखेगी, बशर्ते उनसे जनता को लाभ मिलता रहे. उदाहरण के तौर पर AIDMK सरकार के कार्यकाल में शुरू की गई अम्मा उनावगम योजना और DMK सरकार के द्वारा स्कूली बच्चों के लिए शुरू की गई नाश्ता योजना बेहद शानदार है. उम्मीद है कि विपक्षी दल हमारी स्कीमों का आदर करेंगे.

---विज्ञापन---

1.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य

विजय ने तमिलनाडु को 2036 तक 1.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का आर्थिक लक्ष्य निर्धारित किया है. इसके लिए उन्होंने जनता से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि केवल मतदान करना पर्याप्त नहीं. लोग सरकार के साथ जुड़े रहेंगे तो डबल फायदा होगा. यह न सोचें कि मतदान के बाद काम पूरा हो गया है. अभी हमें आपके समर्थन की जरूरत है और तभी हम योजनाओं को लागू कर पाएंगे. उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों के लिए नए उपायों की घोषणा की. उन लोगों को धन्यवाद दिया, जिन्होंने जाति, धर्म और धन के भेदभाव को तोड़कर TVK को जबरदस्त समर्थन देकर चुनाव जिताया.