
TV9 फेस्टिवल ऑफ इंडिया 2026.
नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में TV9 फेस्टिवल ऑफ इंडिया 2026 के चौथे सीजन की धूम मची हुई है. 16 से 20 अक्टूबर तक चलने वाले इस पांच दिवसीय महोत्सव में भारतीय संस्कृति, परंपराओं, कला, संगीत, खान-पान और उत्सवों के रंग देखने को मिल रहे हैं. शुक्रवार सुबह से ही फेस्टिवल में लोगों की रौनक देखने को मिली. महा षष्ठी के अवसर पर मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चार के साथ महोत्सव की शुरुआत हुई.
TV9 नेटवर्क के CEO और MD बरुण दास ने इस आयोजन को ट्रू फेस्टिवल ऑफ इंडिया बताया. वहीं, नेटवर्क के होलटाइम डायरेक्टर हेमंत शर्मा ने कहा कि यह दिल्ली का सबसे बड़ा पंडाल है, जहां भक्ति की पवित्रता, उत्सव के रंग और भारत की विविध संस्कृतियों की झलक एक साथ देखने को मिलेगी.

मां दुर्गा की पूजा और संध्या आरती में उमड़े श्रद्धालु
शुक्रवार शाम पांच बजे मां दुर्गा का देवी बोधन, आमंत्रण और अधिवास संपन्न हुआ. इसके बाद संध्या आरती हुई. इस अवसर पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी, राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी, सांसद डॉ महेश शर्मा सहित कई विशिष्ट हस्तियां भी महोत्सव में पहुंचे और मां दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया.

फेस्टिवल में दुर्गा पूजा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगीत प्रस्तुतियां और मनोरंजन की कई गतिविधियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं. क्रिएटिव कॉर्नर में शाम चार से छह बजे तक शंख ध्वनि, अल्पना, मंडाला, डांडिया स्टिक डेकोरेशन और रंगोली जैसी गतिविधियों के जरिए भारतीय कला और संस्कृति की झलक देखने को मिली.

हर्षदीप कौर की आवाज ने बांधा समां
TV9 फेस्टिवल ऑफ इंडिया का इंतजार कर रहे संगीत प्रेमियों के लिए शुक्रवार की शाम खास रही. अपनी सुरीली और रूहानी आवाज के साथ खास पगड़ी स्टाइल के लिए मशहूर गायिका हर्षदीप कौर ने लाइव परफॉर्मेंस दिया. उनकी प्रस्तुति ने दर्शकों का दिल जीत लिया और महोत्सव में संगीत का रंग बिखेर दिया.
इस पांच दिवसीय महोत्सव का हिस्सा बनने के लिए टिकट BookMyShow पर उपलब्ध हैं. अगर आपने अब तक टिकट बुक नहीं किया है, तो जल्द बुक करें और संगीत, संस्कृति व उत्सव के यादगार पलों का आनंद लें.
फेस्टिवल ऑफ़ इंडिया की डिटेल
तारीख: 16-20 अक्टूबर, 2026
स्थान: मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम, नई दिल्ली
रफ्तार परफॉर्मेंस: 17 अक्टूबर
डांडिया नाइट्स: 18-20 अक्टूबर
श्रेयस धर्माधिकारी: 18 अक्टूबर, शाम 7 बजे से रात 8 बजे तक
ये भी पढ़ें- Tv9 Festival Of India 2026: टीवी9 फेस्टिवल का आगाज, हर्षदीप कौर के सुरों से सजी महफिल

शिवांग माथुर
शिवांग माथुर टीवी 9 भारतवर्ष में एसोसियेट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं.
Read More