Triumph ला रही 4 नई बाइक्स, जानिए कौन-कौन सी होंगी लॉन्च

Published on 3 अक्टू॰ 2026

Triumph 6 अक्टूबर को चार नई मोटरसाइकिलों से पर्दा उठाएगी. इनमें Bonneville 400 के साथ Street Triple और दो Tiger मॉडल शामिल होने की उम्मीद है

Written By : हिमांशु सिंह |  Updated at : 03 Oct 2026 01:11 PM (IST)

Preferred Sources

Triumph to Launch 4 New Bikes, Know Which Models Are Coming Triumph ला रही 4 नई बाइक्स, जानिए कौन-कौन सी होंगी लॉन्च

Triumph is launching 4 new bikes on 6th October

Source : Social Media

Triumph Motorcycles 6 अक्टूबर 2026 को अपनी चार नई मोटरसाइकिलों से पर्दा उठाने वाली है. कंपनी ने इन चारों बाइक्स का टीजर जारी किया है, लेकिन अभी इनके नाम और पूरी जानकारी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है. Triumph की भारतीय वेबसाइट भी इन मॉडलों को 2027 के लिए आने वाली चार नई बाइक्स के तौर पर दिखा रही है. 

टीजर में नजर आ रही मोटरसाइकिलों के डिजाइन और पहले सामने आए टेस्ट मॉडल को देखते हुए इनमें सबसे ज्यादा चर्चा Bonneville 400 की है. इसके अलावा तीन अन्य बाइक्स में एक Street Triple और दो Tiger मॉडल होने की उम्मीद है. कंपनी का यह ग्लोबल रिवील 6 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार शाम करीब 4:30 बजे होगा.

यह भी पढ़ें: सिर्फ 21K में बुक हो रही Honda की यह SUV, फीचर्स भी बेहद दमदार

Bonneville 400 पर रहेंगी सबसे ज्यादा नजरें.

चारों बाइक्स में Bonneville 400 को लेकर सबसे ज्यादा उत्सुकता है. Triumph की नई रेट्रो बाइक को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है और टीजर में दिखाई गई बाइक भी Bonneville परिवार से मिलती-जुलती है. इसमें गोल हेडलैंप, टियरड्रॉप शेप फ्यूल टैंक, फ्लैट सीट, पारंपरिक फेंडर और ट्विन रियर शॉक जैसे डिजाइन एलिमेंट देखने को मिल सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में Bonneville 400 में करीब 349cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिल सकता है. पावर को करीब 29hp और टॉर्क को 31Nm के आसपास रखा जा सकता है, हालांकि Triumph ने अभी आधिकारिक स्पेसिफिकेशन की पुष्टि नहीं की है.

Street Triple का नया मॉडल भी आ सकता है.

टीजर में दूसरी बाइक का सिल्हूट Street Triple परिवार से मिलता हुआ माना जा रहा है. हालांकि Triumph ने अभी यह नहीं बताया है कि यह कौन सा वेरिएंट या अपडेटेड मॉडल होगा. कंपनी के मौजूदा पोर्टफोलियो को देखते हुए यह बाइक Bonneville 400 से बिल्कुल अलग रोडस्टर कैटेगरी में होगी. Street Triple नाम Triumph के स्पोर्टी नेकेड बाइक सेगमेंट से जुड़ा है और नए मॉडल में डिजाइन, फीचर्स या इंजन से जुड़े अपडेट मिलने की संभावना है. इन बदलावों की सही जानकारी 6 अक्टूबर के आधिकारिक ग्लोबल रिवील के बाद ही सामने आएगी. इसलिए फिलहाल इसे संभावित मॉडल के तौर पर ही देखा जाना चाहिए.

दो नई Tiger बाइक्स भी होंगी खास.

चार नए मॉडल में बाकी दो मोटरसाइकिलों के Tiger परिवार से होने की उम्मीद है. मौजूदा टीजर के सिल्हूट के आधार पर इन्हें Tiger 900 और Tiger 1200 से जोड़ा जा रहा है, लेकिन Triumph ने इनके नामों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. अगर ये मॉडल वास्तव में Tiger परिवार का हिस्सा होते हैं, तो कंपनी के एडवेंचर मोटरसाइकिल पोर्टफोलियो में नए अपडेट देखने को मिल सकते हैं. वहीं Bonneville 400 के भारत में आने पर इसका मुकाबला Royal Enfield Classic 350, Bullet 350 और Honda CB350 जैसी रेट्रो बाइक्स से हो सकता है. फिलहाल कीमत, लॉन्च टाइमलाइन और भारत में उपलब्धता जैसी जानकारी का इंतजार है.

यह भी पढ़ें: BMW ने अपने Humanoid Robots को भट्ठी में क्यों डाला? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

About the author हिमांशु सिंह

हिमांशु सिंह पिछले साढ़े तीन साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. फिलहाल वह ABP News में ऑटो बीट पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्टर में उन्हें नई कारों और बाइक्स के लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, फीचर्स, माइलेज, टेक्नोलॉजी और ऑटो मार्केट से जुड़ी खबरों की अच्छी जानकारी है. वह ऑटो से जुड़ी हर जरूरी और नई जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करते हैं, ताकि लोग बिना किसी परेशानी के खबरों को समझ सकें.

ABP News से पहले हिमांशु DNP India, Sports Wiki और Hawk E Commerce के साथ काम कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने स्पोर्ट्स, राजनीति और वायरल खबरों पर भी काम किया. अलग-अलग बीट्स पर काम करने की वजह से उन्हें कई तरह की खबरों को समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने का अनुभव मिला.

हिमांशु की कोशिश रहती है कि उनकी खबरें सरल, भरोसेमंद और सीधे लोगों से जुड़ी हों. उन्हें ऐसी खबरों पर काम करना पसंद है, जिनका असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ता है. डिजिटल मीडिया की अच्छी समझ होने की वजह से वह ट्रेंडिंग और जरूरी खबरों को तेजी से पाठकों तक पहुंचाते हैं.

काम के अलावा हिमांशु को क्रिकेट खेलना, स्टैंडअप कॉमेडी करना और नई जगहों पर घूमना पसंद है. उनका मानना है कि नई जगहों को देखना और नए लोगों से मिलना सोच को बेहतर बनाता है, जिसका फायदा उनके काम में भी मिलता है.

Read More

Published at : 03 Oct 2026 01:11 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola