तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) ने '96' फिल्म की अनदेखी तस्वीरों और एक पर्सनल नोट के जरिए एस. जानकी को श्रद्धांजलि दी। ...और पढ़ें
-1783861243007_m.webp)
तृषा कृष्णन ने एस जानकी अम्मा को दी श्रद्धांजलि
HighLights
तृषा कृष्णन ने एस जानकी अम्मा को दी श्रद्धांजलि
गायिका के निधन पर भावुक हुईं तृषा
सोशल मीडिया पर लिखा इमोशनल नोट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मशहूर प्लेबैक सिंगर एस जानकी के निधन के एक दिन बाद, एक्ट्रेस तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) ने उन्हें याद करते हुए एक इमोशनल नोट लिखा और हिट तमिल फिल्म '96' के सेट से कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं। तृषा के लिए यह श्रद्धांजलि बहुत खास थी, क्योंकि उन्होंने इस फिल्म में जानकी देवी का किरदार निभाया था।
तृषा ने सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि
सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए, तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) ने 2018 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म की शूटिंग के दौरान मशहूर सिंगर से हुई मुलाकात को याद किया। इन तस्वीरों में दोनों के बीच के प्यारे पल कैद हैं; तृषा फिल्म वाले अपने खास पीले कुर्ते और नीले स्कार्फ में एस जानकी को गले लगाती और उनके साथ पोज देती दिख रही हैं।
यह भी पढ़ें- 46 साल पहले भक्ति गीत गाते ही रोने लगी थीं 'जानकी अम्मा', 48 हजार गानों को दी आवाज; क्यों ठुकराया पद्म भूषण?
तृषा को मिला था जानकी अम्मा के नाम का किरदार
एक्ट्रेस ने बताया कि जानकी अम्मा के नाम पर रखे गए किरदार को निभाना उनके करियर के सबसे बड़े सम्मानों में से एक है। उन्होंने लिखा, 'अपनी सबसे खास फिल्मों में से एक में आपका नाम अपनाना हमेशा मेरे जीवन के सबसे बड़े सम्मानों में से एक रहेगा। लेकिन आपको जानना और आपका प्यार पाना ऐसी चीज है जिसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगी'।
तृषा ने लिखा इमोशनल नोट
सिंगर के स्नेह और विनम्रता को याद करते हुए तृषा ने आगे कहा, 'आपके गले लगाने, आपकी दयालुता, आपकी हंसी और मुझे हमेशा यह याद दिलाने के लिए धन्यवाद कि सबसे बड़े कलाकार ही सबसे विनम्र इंसान होते हैं। आपकी आवाज हमेशा जीवित रहेगी। शांति से आराम करें, जानकी अम्मा। मैं आपको बहुत याद करूंगी'।
एस जानकी अम्मा के बारे में
'दक्षिण की नाइटिंगेल' के नाम से मशहूर एस. जानकी (S. Janaki) ने तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, हिंदी, पंजाबी, बंगाली और ओडिया भाषाओं में हजारों गाने रिकॉर्ड किए। इसके अलावा, उन्होंने अंग्रेजी, जापानी, जर्मन और सिंहली भाषाओं के गानों में भी अपनी आवाज दी।
इस दिग्गज गायिका का 11 जुलाई को कार्डियक अरेस्ट (दिल का दौरा पड़ने) के कारण निधन हो गया। उन्होंने 88 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा।
यह भी पढ़ें- Karuppu Box Office Collection Day 18: सूर्या के करियर की नंबर-1 फिल्म बनी करप्पू, मंडे को नहीं थमी कमाई