Toxic vs KGF 2: ‘टॉक्सिक’ या ‘केजीएफ 2’, यश की किस फिल्म ने ओपनिंग डे पर की ज्यादा कमाई?

Published on 27 अग॰ 2026

Aug 27, 2026 09:51 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Toxic vs KGF 2 Day 1 Box Office Collection: ‘टॉक्सिक’ और ‘केजीएफ 2’ दोनों ही फिल्में यश की हैं। यही कारण है कि हम इन दोनों फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन की तुलना कर रहे हैं।

toxic vs kgf 2 box office collection

टॉक्सिक और केजीएफ 2 का पहले दिन का कलेक्शन

रॉकिंग स्टार यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ (Toxic) ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। ‘टॉक्सिक’ ने पहले ही दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस से 101.10 करोड़ की कमाई की है। वहीं, वर्ल्डवाइड ये आकंड़ा 140.75 करोड़ के पार पहुंच गया है। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या पहले दिन इसने ‘केजीएफ चैप्टर 2’ को पीछे छोड़ पाई? आइए जानते हैं।

‘केजीएफ 2’ vs ‘टॉक्सिक’

यश की पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ से तुलना करें तो ‘टॉक्सिक’ पहले दिन की कमाई में थोड़ी पीछे रही है। ‘केजीएफ 2’ ने रिलीज के पहले दिन भारत में 116 करोड़ का नेट और 134.50 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था। वहीं, ओवरसीज कलेक्शन करीब 24.50 करोड़ रहा था। इस तरह फिल्म का पहले दिन का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 159 करोड़ की कमाई के साथ खत्म हुआ था।

‘केजीएफ 2’ के मुकाबले कितनी पीछे रही ‘टॉक्सिक’?

भारत नेट कलेक्शन: पहले दिन के भारत नेट कलेक्शन की बात करें तो ‘टॉक्सिक’ ने 101.10 करोड़ कमाए, जबकि ‘केजीएफ 2’ ने 116 करोड़ का कलेक्शन किया था। यानी दोनों फिल्मों के बीच करीब 14.90 करोड़ का अंतर है।

भारत ग्रॉस कलेक्शन: भारत ग्रॉस कलेक्शन में भी ‘टॉक्सिक’ पीछे रही। जहां ‘केजीएफ 2’ ने पहले दिन 134.50 करोड़ का भारत ग्रॉस कलेक्शन किया था, वहीं ‘टॉक्सिक’ ने 120.75 करोड़ कमाए। ओवरसीज में भी ‘टॉक्सिक’ की कमाई 20 करोड़ रही, जबकि ‘केजीएफ 2’ ने 24.50 करोड़ का कलेक्शन किया था।

वर्ल्डवाइड: इन आंकड़ों को मिलाकर देखें तो ‘टॉक्सिक’ का पहले दिन का वर्ल्डवाइड ग्रॉस 140.75 करोड़ रहा, जबकि ‘केजीएफ 2’ ने 159 करोड़ की कमाई की थी। यानी यश की नई फिल्म अपनी पिछली फिल्म से करीब 18.25 करोड़ पीछे है।

नई कहानी के बावजूद यश का जलवा बरकरार

‘केजीएफ 2’ को फ्रेंचाइजी और पहले पार्ट की जबरदस्त सफलता का फायदा मिला था। फिल्म की रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज था। वहीं ‘टॉक्सिक’ किसी पुरानी हिट फ्रेंचाइजी का सीक्वल नहीं है, बल्कि एक नई कहानी और नए किरदारों के साथ दर्शकों के सामने आई है। इसके बावजूद पहले ही दिन 101.10 करोड़ का नेट कलेक्शन करना यश की स्टार पावर को दिखाता है।