Tiger Killed Man in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के इस जंगल में बाघिन की दहशत.. युवक को उतारा मौत के घाट, गया था करील-पुटु ढूंढने लेकिन तभी अचनाक..

Published on 24 अग॰ 2026

अचानकमार टाइगर रिजर्व के जंगल में करिल पुटू चुनने गए 25 वर्षीय युवक पर बाघिन ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

Tiger Killed Man in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के इस जंगल में बाघिन की दहशत.. युवक को उतारा मौत के घाट, गया था करील-पुटु ढूंढने लेकिन तभी अचनाक..

Tiger Killed Man in Chhattisgarh || Image- IBC24 News File

Modified Date: August 24, 2026 / 11:43 pm IST

Published Date: August 24, 2026 11:40 pm IST

HIGHLIGHTS

  • बाघिन के हमले में 25 वर्षीय युवक की मौत
  • जंगल में मशरूम चुनने गया था युवक
  • वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट

मुंगेली: अचानकमार टाइगर रिजर्व के जंगल में करिल पुटू चुनने गए 25 वर्षीय युवक पर बाघिन ने हमला कर दिया। (Tiger Killed Man in Chhattisgarh) इस दर्दनाक हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

झाड़ियों में छिपकर बैठी थी बाघिन

जानकारी के मुताबिक, ग्राम बांधा निवासी 25 वर्षीय धरमजीत घृतलहरे अपने कुछ साथियों के साथ जंगल में करिल पुटू यानी मशरूम चुनने गया था। इसी दौरान जंगल के घने इलाके में झाड़ियों में मौजूद एक बाघिन ने अचानक धरमजीत पर हमला कर दिया। हमले में बाघिन ने युवक की गर्दन को अपने जबड़े में दबोच लिया। गंभीर चोट और अत्यधिक रक्तस्राव के चलते युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

शव बरामद, भेजा पोस्टमर्टम के लिए

घटना के दौरान उसके साथ मौजूद लोगों ने शोर मचाकर उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन बाघिन के आक्रामक रुख के कारण वे कुछ नहीं कर सके। (Tiger Killed Man in Chhattisgarh) घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। राहत और बचाव दल ने जंगल से युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Join Our Whatsapp Group

अचानकमार टाइगर रिजर्व के एसडीओ समीर जोनाथन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि क्षेत्र में 2 से 3 बाघ सक्रिय रूप से विचरण कर रहे हैं। इनमें एक बाघिन ने हाल ही में शावकों को जन्म दिया है। आशंका है कि शावकों की मौजूदगी के कारण बाघिन आक्रामक हुई और उसने युवक पर हमला किया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

जंगल के अंदर जाने के मनाही

घटना के बाद वन विभाग ने आसपास के ग्रामीणों को जंगल के अंदर गहराई तक नहीं जाने की सख्त हिदायत दी है। संवेदनशील इलाकों में गश्त भी बढ़ा दी गई है। (Tiger Killed Man in Chhattisgarh) वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे टाइगर रिजर्व के प्रतिबंधित और संवेदनशील क्षेत्रों में प्रवेश न करें।

इन्हें भी पढ़ें:

आयकर विभाग ने गैर-ऑडिट करदाताओं से 31 अगस्त से पहले आईटीआर दाखिल करने को कहा

अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम’ का नाम बदलकर ‘दृश्यम: द कन्क्लूज़न’ किया गया

अमेरिका, ईरान के बीच तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 172 अंक टूटा

फर्जी प्रतिनियुक्ति आदेश से एक शिक्षिका ने कराया तबादला, जांच में खुली पोल; निलंबित

दिल्ली के शकरपुर में नाबालिग के पास से मिले 2.5 किलोग्राम चांदी के आभूषण

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

प्रश्न 1:  Q1. अचानकमार टाइगर रिजर्व में युवक की मौत कैसे हुई?

उत्तर:  जंगल में करिल पुटू चुनने के दौरान बाघिन ने युवक पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हुई।

प्रश्न 2:  Q2. मृतक युवक की उम्र कितनी थी?

उत्तर:  मृतक धरमजीत घृतलहरे की उम्र 25 वर्ष बताई गई है और वह ग्राम बांधा का निवासी था।

प्रश्न 3:  Q3. घटना के बाद वन विभाग ने क्या कदम उठाया?

उत्तर:  वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगल में गहराई तक नहीं जाने की हिदायत देकर गश्त बढ़ा दी।

whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

Web Title: Achanakmar Tiger Reserve: 25-Year-Old Youth Killed in Tigress Attack While Collecting Mushrooms