
मुनव्वर फारूकी और अभिषेक मल्हान
‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ में कंटेस्टेंट के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है. मुनव्वर फारूकी को पहले ही एपिसोड में शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. बाहर आने के बाद उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें निशाना बनाया गया. अब उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो शेयर किए हैं, जिसके बाद अभिषेक मल्हान के सोशल हैंडल से भी तंज भरी पोस्ट का सिलसिला जारी है. दरअसल शो में हरमन सिंघा और अभिषेक मल्हान मुनव्वर के खिलाफ हो गए. इसके बाद उन्हें बाहर होना पड़ा था.
मुनव्वर ने खुद के बचाव की कोशिश भी की थी, हालांकि हरमन और फुकरा इंसान यानी अभिषेक के उनके खिलाफ होने की वजह से ये कोशिश असफल रही. अभिषेक ने शो में ये भी कहा कि अगर उनके और मुनव्वर फारूकी की बीच कोई रेस होती तो हमेशा वो (अभिषेक) ही जीतते. फिलहाल दोनों एक दूसरे पर तंज कसते नजर आ रहे हैं.
अभिषेक और मुनव्वर की पोस्ट
मुनव्वर ने अपने इंस्टा स्टोरी पर कुछ वीडियो शेयर की हैं. जो सोशल मीडिया पर भी अब वायरल हैं. उन्होंने एक वीडियो में बिना किसी का नाम लिए कहा, “भाई इतना थू-थू हो रहा है न, अगले को और पैसा डालना पड़ेगा, पॉजिटिव कराने के लिए, इतना थू-थू हो रहा है, और भाई तीसरे एपिसोड में तो मैं हूं भी नहीं, और इतना नाम ले रहे हैं मेरा, तो ये न ये इंपैक्ट है. ये कभी तुम खरीद ही नहीं सकते भाई. थर्ड एपिसोड में सिर्फ मुनव्वर, मुनव्वर मुनव्वर हो रहा है, तो ये कमाया है. बाकी तो ठीक है, अब निकाल दिया निकल गए.”
Bhai bas kardo Ro denge wo log😭🥀#MunawarFaruqui . #TheTraitors pic.twitter.com/LBfPUThQ1a
— Ravi 🇮🇳 (@_Vivaadit_Ravii) August 14, 2026
इसके तुरंत बाद फुकरा इंसान (अभिषेक मल्हान) इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की गई है, जिसमें अभिषेक की फोटो शेयर की गई है और साथ ही लिखा है, “कौन रो रहा है भाई”
मुनव्वर फारूकी ने अपने इंस्टा से एक और वीडियो शेयर की और कहा, “दोस्तो मैं न बहुत रोया, इतना रोया…मेरे को ख्याल आया अगर अगले को जीतने का मतलब है, अगर इसको ट्रॉफी जीतना है तो अगले साल अलायंस में जाए, क्योंकि उधर ग्रुप में खेलते हैं. शायद उधर जीत जाए.”
अभिषेक के इंस्टा अकाउंट से स्टोरी पर एक और पोस्ट शेयर हुई है. जिसमें वेलकम फिल्म में अनिल कपूर के आइकॉनिक रोल मजनू की फोटो शेयर की गई है. इसपर कैप्शन में लिखा गया है, “बोलने दे, तकलीफ हुआ है बेचारे को.”

दोनों ने नहीं लिया नाम
मुनव्वर और अभिषेक की इन सोशल मीडिया पोस्ट में ध्यान देने वाली बात रही कि किसी ने भी सीधे तौर पर एक दूसरे का नाम बिल्कुल भी नहीं, लिया लेकिन उनकी पोस्ट में जिस तरह से टिप्पणियां की गई हैं. उससे इंटरनेट की दुनिया में ये चर्चा हो गई है कि वो एक-दूसरे को ही टारगेट कर रहे हैं.
‘द ट्रेटर्स सीजन 2’
अमेजन प्राइम वीडियो पर ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ का प्रीमियर 13 अगस्त 2026 को किया गया है, जिसे फिल्म प्रोड्यूसर करण जौहर होस्ट करते हैं. नया एपिसोड हर गुरुवार को रिलीज किया जाता है. 21 कंटेस्टेंट ने इसमें हिस्सा लिया था और अब 17 कंटेस्टेंट खेल रहे हैं.
ये भी पढ़ें: शुभमन गिल की बहन शहनील पर भड़कीं साउंडूस मौफाकिर, द ट्रेटर्स 2 से बाहर होने पर बोलीं- मुझे बुरा लगा

शशि सिंह
शशि सिंह टीवी9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. उत्तर प्रदेश के बरेली शहर से ताल्लुक रखने वाली शशि ने बरेली कॉलेज (महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय) से आर्ट्स से ग्रेजुएशन किया है और अमर उजाला से संबंद्ध इंस्टीट्यूट 'द आरोहन मीडिया स्कूल' से इंटीग्रेटेड डिजिटल मीडिया में पीजी डिप्लोमा कर चुकी हैं. इसके साथ ही अमर उजाला से ही इन्होंने बतौर जूनियर कंटेंट राइटर पत्रकारिता के करियर की शुरुआत की. वह रिलीजन, रिलेशनशिप, फूड, हेल्थ, और मनोरंजन जैसे टॉपिक्स पर लिखती हैं. इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन सालों से ज्यादा का अनुभव है. वहीं मनोरंजन के साथ राजनीति, क्राइम और देश-दुनिया की खबरों के लेखन में भी दिलचस्पी रखती हैं. इसके अलावा इन्होंने 'टेकवन स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन' से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री भी ली है. वह किताबें पढ़ने, कविताएं और शायरी लिखने-पढ़ने का शौक रखती हैं और नई-नई चीजों को एक्सप्लोर करना पसंद करती हैं.
Read More