करण जौहर होस्टेड रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स 2' (The Traitors 2) 13 अगस्त से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा। इसमें मल्लिका शेरावत, मुनव्वर फारूकी सहित 21 से ...और पढ़ें

'द ट्रेटर्स 2' का ट्रेलर हुआ रिलीज

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। OTT प्लेटफॉर्म्स पर इन दिनों रियलिटी शोज की बाढ़ आई हुई है। नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो पर अलग-अलग शोज आ रहे हैं। अब लीजिए एक और धमाकेदार शो का एलान हो चुका है और इस रियलिटी शो का नाम है द ट्रेटर्स। जी हां, अपने नए सीजन के साथ ट्रेटर्स की वापसी हो रही है और हाल ही में इसका ट्रेलर भी आ गया है।
रिलीज हुआ ट्रेटर्स 2 का ट्रेलर
डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और होस्ट करण जौहर (Karan Johar) एक बार फिर से द ट्रेटर्स 2 की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। इस बार अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े 21 जाने-माने सेलिब्रिटी भरोसे, धोखे और चालबाजी के इस सबसे बड़े खेल का हिस्सा बनेंगे। इस बार दूसरा सीजन पहले से कहीं ज्यादा बड़ा, बोल्ड और ड्रामे से भरपूर होने वाला है।
इसमें साइकोलॉजिकल गेम, असली इमोशन्स, जबरदस्त सस्पेंस और धमाकेदार ड्रामा देखने को मिलेगा। करण जौहर एक बार फिर भरोसे और धोखे के इस सबसे बड़े खेल को होस्ट करते नजर आएंगे। सीरीज का ट्रेलर सामने आ चुका है, जिसमें कई कंटेस्टेंट्स के नाम को भी रिवील किया जा चुका है। इस बार 21 सेलिब्रिटी प्लेयर्स ग्रैंड प्राइज, प्रतिष्ठित खिताब और सबसे बड़ी शेखी बघारने का हक जीतने के लिए मुकाबला करेंगे
कौन-कौन से सितारे शो में आएंगे नजर?
इस बार ट्रेटर्स (The Traitors Season 2) के दूसरे सीजन में 21 नामी चेहरे दिखेंगे। इनमें सबसे ज्यादा और चर्चित नाम है मल्लिका शेरावत का। जी हां, जानी मानी एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) अब ट्रेटर्स का हिस्सा बनने जा रही हैं। फिल्मों से दूर मल्लिका अब इस शो से मानो वापसी कर रही हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे इस बार धोखे और भरोसे का खेल होगा, जहां जो जीत जाएगा वही सिकंदर होगा। वहीं ट्रेलर में मुनव्वर फारूकी और पूर्व झा की भी झलक नजर आई है। इसके अलावा उर्फी जावेद और एलनाज नोरौजी भी इसमें दिखे हैं, तो वहीं सबकी बोलती बंद करने वाली रेबेल किड के नाम से मशहूर अपूर्वा मुखीजा भी ट्रेलर में दिखी हैं। हालांकि इनके अलावा कई और नए कंटेस्टेंट्स भी शो का हिस्सा होंगे, जिनकी जानकारी आने वाले वक्त में जरूर लग जाएगी।
आपको बता दें कि, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहद लोकप्रिय इस थ्रिलिंग रियलिटी फॉर्मेट के भारतीय वर्जन के लिए आईडीटीवी के BAFTA और Emmy Award जीत चुके ग्लोबल फॉर्मेट का लोकल अडैप्टेशन ऑल3मीडिया इंटरनेशनल के साथ मिलकर किया गया है। वहीं, दूसरे सीजन को धर्माटिक एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। द ट्रेटर्स का दूसरा सीजन 13 अगस्त से सिर्फ प्राइम वीडियो (Prime Video) पर स्ट्रीम होगा और हर गुरुवार नए एपिसोड रिलीज किए जाएंगे। अब देखना यह है कि इस बार शो में भरोसे और धोखे के खेल की बाजी को कौन जीतकर जाता है।