जीनत अमान की The Royals 2 पर लगा ग्रहण, शूटिंग शुरू होने के बाद डायरेक्टर ने छोड़ी वेब सीरीज? - zeenat aman ishaan khatter the royals season 2 director exit from series after start shooting reports

Published on 27 सित॰ 2026

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वेटरन एक्ट्रेस जीनत अमान और अभिनेता ईशान खट्टर स्टारर वेब सीरीज द रॉयल्स सीजन 2 को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है।

द रॉयल्स सीजन 2 पर अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

द रॉयल्स सीजन 2 पर अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. ईशान खट्टर की सीरीज द रायल्स सीजन 2

  2. द रॉयल्स में जीनत अमान का अहम किरदार

  3. सीजन 2 को लेकर आया लेटेस्ट अपडेट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पिछले साल ओटीटी पर प्रदर्शित हुई ईशान खट्टर, भूमि पेडणेकर और जीनत अमान (Zeenat Aman) अभिनीत वेब सीरीज द रॉयल्स (The Royals Season 2) के दूसरे सीजन की पुष्टि कुछ दिनों पहले स्वयं ईशान ने ही की थी। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम के माध्यम से शो के दूसरे सीजन की शूटिंग भी शुरू होने की घोषणा की थी।

अब खबरें हैं कि शो की शूटिंग बीच में रुक गई है, जिसका कारण बीच शो से ही निर्देशक का छोड़कर जाना बताया जा रहा है। पूरा मामला क्या है आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं-

डायरेक्टर ने छोड़ी द रॉयल्स सीजन 2

दरअसल, द रॉयल्स शो के पहले सीजन को नुपुर अस्थाना ने प्रियंका घोष के साथ मिलकर निर्देशित किया था। दूसरे सीजन के निर्देशन की बागडोर फिल्म डार्लिंग्स की निर्देशक जस्मीत के रीन के साथ नित्या मेनन के हाथों में सौंपी गई थी।

theroyals2 (1)

यह भी पढ़ें- OTT पर आई एक ऐसी सीरीज, लोगों ने की वाहवाही पर हीरोइन हुई ट्रोल; मेकर्स ने दूसरे सीजन से कर दिया बाहर?

सिनेमाई गलियारों की रिपोर्ट्स के अनुसार, जैसलमेर में दूसरे सीजन की शूटिंग चल ही रही थी कि बीच में प्रोड्यूसर रंगिता नंदी और जस्मीत के बीच कुछ विवाद हो गया। ऐसे में जस्मीत ने शो को बीच में छोड़ने का निर्णय ले लिया। इतना ही नहीं इसके बाद शो के आगे की शूटिंग भी रद करनी पड़ी।

theroyals2

अब निर्माता शो के निर्देशन की बागडोर पूरी तरह से नित्या मेहरा के हाथों में देने के बारे में विचार कर रहे हैं। नित्या की अगुवाई में ही अगले शेड्यूल की शूटिंग जल्द ही उदयपुर में शुरू होगी। हालांकि, खबर लिखे जाने तक इस मामले में जस्मीत या शो के प्रोडक्शन हाउस की तरफ से कोई आधिराकारिक बयान नहीं आया है।

मालूम हो कि द रॉयल्स के पहले सीजन को फैंस ने काफी पसंद किया था। खासतौर पर वेटरन एक्ट्रेस जीनत अमान के कमबैक के तौर पर इस सीरीज की काफी चर्चा हुई थी। 

ओटीटी पर कहां आएगी द रॉयल्स सीजन 2

आपको बता दें कि द रॉयल्स सीजन 1 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर 2025 में ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया था। ऐसे में आने वाले समय में अगर ये सीरीज पूरी बन पाती है तो इसका दूसरा सीजन भी आपको नेटफ्लिक्स पर ही देखने को मिलेगा।