Updated On: Jul 18, 2026 | 08:57 AM IST
विज्ञापन
सार
Dhamaal 4 BO Collection Vs The Odyssey: अजय देवगन की 'धमाल 4' ने पहले हफ्ते में 96 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। द ओडिसी मैजिक के बाद धमाल 4 के दूसरे शुक्रवार और वर्ल्डवाइड कमाई का जाने हाल।

धमाल 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (सौ. डिजाइन फोटो )
विस्तार
Dhamaal 4 Box Office Collection Day 8: अजय देवगन स्टारर और इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी ‘धमाल 4’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के पहले सप्ताह में फिल्म ने शानदार कमाई करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
सप्ताह के दिनों में कमाई में कुछ गिरावट जरूर देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी। अब फिल्म दूसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुकी है और इसके सामने क्रिस्टोफर नोलन की नई हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ की चुनौती भी है।
पहले सप्ताह में 96 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के अनुसार, धमाल 4 ने पहले दिन 14 करोड़ रुपये से शुरुआत की। दूसरे दिन फिल्म ने 22.50 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 28.50 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया। इसके बाद चौथे दिन 8.75 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 9.50 करोड़ रुपये, छठे दिन 6.65 करोड़ रुपये और सातवें दिन 6 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन दर्ज किया। इस तरह फिल्म ने पहले सप्ताह में भारत में कुल 96 करोड़ रुपये का नेट कारोबार किया।
सम्बंधित ख़बरें
साल की तीसरी सबसे बड़ी फर्स्ट वीक फिल्म
पहले सप्ताह की कमाई के साथ धमाल 4 ने साल 2026 की बड़ी फिल्मों में अपनी जगह बना ली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने पहले सप्ताह के कलेक्शन के मामले में अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल और भूत बंगला को पीछे छोड़ते हुए साल की तीसरी सबसे बड़ी फर्स्ट वीक कलेक्शन करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
वर्ल्डवाइड कमाई भी रही दमदार
घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ विदेशों में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। सातवें दिन ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने लगभग 1 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसके बाद विदेशी बाजार में इसका कुल कलेक्शन 18.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। वहीं, दुनियाभर में फिल्म की कुल कमाई 132.74 करोड़ रुपये हो चुकी है।
ये भी पढ़ें :- The Alliance में कुशाल टंडन का फूटा गुस्सा, निखिल चिनप्पा को धक्का देने पर कुणाल खेमू ने लगाई फटकार
दूसरे शुक्रवार पर सबकी नजर
अब फिल्म की नजर दूसरे शुक्रवार और वीकेंड के प्रदर्शन पर टिकी है। हालांकि ‘द ओडिसी’ जैसी बड़ी हॉलीवुड रिलीज से मुकाबला आसान नहीं होगा, लेकिन पहले सप्ताह के मजबूत प्रदर्शन को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि ‘धमाल 4’ जल्द ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर सकती है। दूसरे सप्ताह का प्रदर्शन तय करेगा कि फिल्म लंबी रेस में कितनी मजबूत साबित होती है।
