शह मात The Big Debate: दो यात्राएं सरगर्म… क्या है सियासी मर्म? छत्तीसगढ़ में एक बार फिर गरमाई सियासत, आखिर इन यात्राओं से प्रदेश की जनता को क्या मिलेगा? | IBC24

Published on 7 अक्टू॰ 2026

रायपुरः Chhattisgarh News छत्तीसगढ़ में चुनाव दूर हैं, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने जनता के बीच पैठ बनाने कवायद शुरू कर दी है। बीजेपी सेवा संकल्प अभियान चला रही है तो कांग्रेस वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान छेड़ चुकी है। सियासी वार-पलटवार से इतर सवाल ये है कि जनता के मुद्दों पर किसकी नीयत साफ है, किसके नेता ज्यादा तैयार हैं?

Chhattisgarh News बीजेपी-कांग्रेस दोनों दलों की प्रदेश इकाईयों के बड़े नेता अपने शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर लोगों के बीच हैं। PM नरेंद्र मोदी के राजनीतिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर बीजेपी पूरे देश में सेवा संकल्प अभियान चला रही है, जिसके तहत प्रदेश में सेवा ज्योति यात्रा की शुरुआत हुई। रायपुर के IGKV कृषि मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। विभिन्न जिलों में मंत्री, सांसद, विधायक और संगठन पदाधिकारी सेवा ज्योति यात्रा के जरिए जनता के बीच पहुंच रहे हैं। प्रदेश में 38 जगह सेवा ज्योति संकल्प चौक बनाए जाने हैं। रायपुर के तेलीबांधा चौक को भी सेवा ज्योति संकल्प चौक के तौर पर विकसित होगा। बीजेपी की इस कवायद पर कांग्रेस ने निशाना साधा। कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत ने आरोप लगाया कि बीजेपी को देश की 140 करोड़ जनता से नहीं बल्कि कुछ कॉर्पोरेट घरानों से मतलब है।

दूसरी तरफ विपक्ष ने दिल्ली में राहुल गांधी के प्रदर्शन के बाद प्रदेश में SIR के मुद्दे पर आवाज मुखर कर दी है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत ने बस्तर दौरे की शुरूआत कांकेर से करते हुए वोट बचाओ, देश बचाओ का नारा बुलंद किया। आरोपों पर पलटवार प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किया। वहीं BJP सांसद संतोष पांडे ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस की चुनाव में गड़बड़ी की दुकान बंद हो गई है। कई सालों तक घुसपैठियों, बांग्लादेशियों और रोहिंग्या के नाम पर मतदान और बूथ कैप्चरिंग बंद होने से तकलीफ होना लाजिमी है।

साफ है कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी-कांग्रेस दोनों पक्ष अपने-अपने मुद्दों के साथ जनता के बीच हैं। तैयारी यही है कि जनता तक अपनी बात पहुंचाकर वोटर्स को अपने पाले में रखें। अब देखना होगा कि सेवा का संदेश काम करता है या वोट बचाने का मुद्दा। आरोपों का असर होता है या फिर जनता विकास के दावे के साथ है?

  • Doraemon Box Office Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 3' की सुनामी, फिर भी 'डोरेमोन' ने नहीं मानी हार! दूसरे मंगलवार को कमाई में दिखा गजब का दम
  • CG Oriental Insurance Company blacklisted: राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, इस इंश्योरेंस कंपनी को तीन साल के लिए किया ब्लैकलिस्ट, जानिए किस मामले में विमानन संचालनालय ने लिया एक्शन 
  • Telibandha Chowk New Name: बदले जाएंगे तेलीबांधा चौक समेत 38 जगहों के नाम, CM साय ने किया बड़ा ऐलान, जानें अब क्या होगा नया नाम