Updated On: Jul 12, 2026 | 08:13 PM IST
विज्ञापन
सार
Tea Board India Recruitment : टी बोर्ड इंडिया ने संविदा आधार पर मैनेजमेंट ट्रेनी के दो पदों पर भर्ती निकाली। MBA या PGDM (मार्केटिंग) योग्यता वाले उम्मीदवार 24 जुलाई 2026 तक ईमेल के जरिए आवेदन करें।

टी बोर्ड इंडिया (फोटो - गूगल इमेज)
विस्तार
Tea Board India Vacancy : टी बोर्ड इंडिया (चाय बोर्ड), कोलकाता ने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तहत संविदा आधार पर मैनेजमेंट ट्रेनी (Management Trainee) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के तहत कुल दो पद भरे जाएंगे। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 24 जुलाई 2026 तक ईमेल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन केवल ईमेल से स्वीकार किए जाएंगे और निर्धारित अंतिम तिथि के बाद भेजे गए आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति एक वर्ष के लिए संविदा आधार पर होगी, जिसे कार्य प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाया भी जा सकता है। हालांकि आवश्यकता पड़ने पर बोर्ड को अनुबंध समाप्त करने का अधिकार भी होगा।
टी बोर्ड इंडिया में मैनेजमेंट ट्रेनी की भर्ती
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से मार्केटिंग में विशेषज्ञता के साथ MBA या PGDM की डिग्री होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता आवेदन की अंतिम तिथि तक पूरी होनी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी, जिसमें पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी और उसके बाद सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन दोनों चरणों के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 35,000 रुपये प्रतिमाह समेकित वेतन दिया जाएगा। इस वेतन पर नियमानुसार लागू कटौतियां लागू होंगी।
ये खबर भी पढ़ें : HP Police Constable Recruitment: हिमाचल पुलिस में 734 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवार करें आवेदन
35 हजार रुपये तक मिलेगा मासिक वेतन
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को अपना विस्तृत बायोडाटा (CV/Resume) तैयार कर [email protected] पर ईमेल भेजना होगा। आवेदन भेजने से पहले उम्मीदवारों को सभी जरूरी जानकारी और दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच करने की सलाह दी गई है।
केवल पात्र उम्मीदवारों के आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। यह भर्ती उन युवाओं के लिए अच्छा अवसर है, जो मार्केटिंग क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं और सरकारी संस्थान में कार्य अनुभव हासिल करना चाहते हैं। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपना आवेदन भेज दें।
