अब Tatkal टिकट बुक करना हुआ सुपरफास्ट, IRCTC के ये 5 नए फीचर्स बढ़ा देंगे ट्रेन में कन्फर्म टिकट का चांस

Published on 23 जुल॰ 2026

IRCTC ने Tatkal टिकट बुकिंग को तेज और आसान बनाने के लिए 5 नए फीचर्स जोड़े हैं। जानें ये 5 सीक्रेट ट्रिक्स कैसे काम करती हैं और कैसे आप कन्फर्म टिकट बुक कर सकते हैं।

1/7

IRCTC Make Tatkal Booking Gets Easier:

Tatkal टिकट बुक करना रेल यात्रियों के लिए बड़ी चुनौती होती है। बुकिंग शुरू होने के कुछ ही सेकंड में सीटें भर जाती हैं और कई लोगों को Waiting List या Booking Failed का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप सही तरीका पता हो तो टिकट मिलने की संभावना पहले से बेहतर होती है। अब IRCTC ने Tatkal बुकिंग प्रक्रिया को तेज और आसान बनाने के लिए नए फीचर्स पेश किए हैं। जानें इसके बारे में:

2/7

1. No CAPTCHA फीचर

IRCTC की नई वेबसाइट में सबसे बड़ा बदलाव No CAPTCHA फीचर है। पहले तत्काल टिकट बुक करते समय पेमेंट पेज पर पहुंचने से पहले यूजर्स को CAPTCHA भरना पड़ता था, जिसमें कई सेकंड लग जाते थे। Tatkal Booking में हर सेकंड बेहद अहम होता है, इसलिए यह प्रक्रिया कई बार टिकट छूटने की वजह बन जाती थी। नई वेबसाइट में CAPTCHA हटने से यूजर्स सीधे अगले स्टेप पर पहुंच सकेंगे।

3/7

2. यात्री की डिटेल पहले से सेव करें

नई IRCTC वेबसाइट में Saved Passenger Details फीचर को और बेहतर बनाया गया है। अब यात्रियों का नाम, उम्र, जेंडर, बर्थ प्रेफरेंस और अन्य जरूरी जानकारी पहले से सेव करके रखी जा सकती है। Tatkal Booking शुरू होने के बाद हर बार यह जानकारी टाइप करने की जरूरत नहीं होगी। सिर्फ एक क्लिक में सेव की गई प्रोफाइल चुनकर आगे बढ़ा जा सकेगा। इससे बुकिंग के दौरान कई कीमती सेकंड बचेंगे और टिकट बुक होने की संभावना बढ़ सकती है।

4/7

3. सभी क्लास की सीटें एक ही स्क्रीन पर

नई वेबसाइट में अब Sleeper, 3AC, 2AC, Chair Car और अन्य सभी क्लास की उपलब्ध सीटें एक ही स्क्रीन पर दिखाई देंगी। पहले अलग-अलग क्लास देखने के लिए बार-बार पेज बदलना पड़ता था, जिससे समय बर्बाद होता था। नए इंटरफेस की मदद से यात्री तुरंत यह तय कर सकेंगे कि किस क्लास में सीट उपलब्ध है और उसी के अनुसार जल्दी बुकिंग कर सकेंगे।

5/7

4. Fare Calendar से मिलेगा सही ऑप्शन

IRCTC ने नई वेबसाइट में Fare Calendar भी जोड़ा है। इसकी मदद से यूजर्स अलग-अलग तारीखों का किराया एक ही जगह देख सकते हैं। अगर किसी दिन टिकट महंगी है या सीट उपलब्ध नहीं है, तो दूसरी तारीख का विकल्प तुरंत चुना जा सकता है। इससे बार-बार सर्च करने की जरूरत नहीं पड़ती और सही ट्रेन चुनना आसान हो जाता है।

6/7

5. नया Reservation Engine ज्यादा तेज

IRCTC ने अपने Reservation System को भी अपग्रेड किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, नया इंजन एक मिनट में 1.5 लाख से ज्यादा टिकट बुकिंग रिक्वेस्ट संभालने में सक्षम है। इसका उद्देश्य वेबसाइट के स्लो होने, हैंग होने या अधिक ट्रैफिक के दौरान आने वाली दिक्कतों को कम करना है।

7/7

जरूरी बात: पेमेंट ऑप्शन पहले से तय रखें

बुकिंग के दौरान यह सोचने में समय बर्बाद न करें कि UPI से भुगतान करना है या कार्ड से। अपना पसंदीदा पेमेंट विकल्प पहले से तय रखें। अगर संभव हो तो UPI ऐप पहले से खोलकर रखें या eWallet का उपयोग करें, ताकि पेमेंट जल्दी पूरा हो सके।

Hindi Newsफोटोगैजेट्सअब Tatkal टिकट बुक करना हुआ सुपरफास्ट, IRCTC के ये 5 नए फीचर्स बढ़ा देंगे ट्रेन में कन्फर्म टिकट का चांस