TATA Nexon की अगली जनरशन में दिखेंगे 18-इंच के बड़े अलॉय व्हील्स, जानिए कब तक हो सकती है लॉन्च - nextgen tata nexon spotted with 18inch curvvlike alloy wheels

Published on 29 सित॰ 2026

TATA Nexon Spied: टाटा मोटर्स अपनी अगली जनरेशन की Nexon की टेस्टिंग कर रही है। नई स्पाई तस्वीरों से सामने ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। TATA Motors पिछले कुछ समय से अगली जनरेशन की Nexon की टेस्टिंग कर रही है जिसमें इसके प्रोपोर्शन्स और बॉडीवर्क में बदलाव देखने को मिले हैं। सामने आई तस्वीरों में एक बड़ी डिटेल सामने आई है कि प्रोटोटाइप ने TATA Curvv जैसे ही अलॉय व्हील्स हैं। इसे देखकर ऐसा लगता है कि TATA 2027 Nexon के लिए 18-इंच के व्हील्स पर विचार कर रही है।

डिजाइन और पैटर्न

नई स्पाई शॉट्स में ब्लैक-एंड-मशीन्ड अलॉय व्हील्स दिखाई दे रहे हैं जिन पर वही खास पेटल जैसी डिजाइन और जो कर्व में देखी गई थी। Curvv में यह डिजाइन 18-इंच के साइज में मिलती है इसलिए Nexon प्रोटोटाइप पर इनका दिखना यह संकेत देता है कि एक बड़े व्हील सेटअप पर विचार किया जा रहा है।

टायर साइज और वेरिएंट्स

टायर की साइडवॉल पर लिखे मार्किंग साफ नहीं है इसलिए अकेले इन तस्वीरों से टायर के डायमीटर का पक्के तौर पर पता नहीं लगाया जा सकता है। हालांकि, मिलते-जुलते व्हील डिजाइन से एक मजबूत संकेत मिलता है। इसके ऊंचे वेरिएंट्स में यह मिलने की संभावना है जबकि किफायती वेरिएंट्स में छोटे व्हील्स को बरकरार रखा जा सकता है।

मौजूदा नेक्सन और प्रतिद्वंद्वी

मौजूदा Nexon में 16-इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं जो सब-फोर मीटर SUV कैटेगरी में आम तौर पर देखे जाते हैं। कुछ गाड़ियों ने अपने हाई-वेरिएंट्स में बड़े व्हील्स का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है जिनमें Mahindra XUV 3X0, Skoda Kylaq और Kia Syros शामिल हैं जो 17-इंच के अलॉय व्हील्स देती हैं।

केबिन और इंटीरियर

पहले सामने आई केबिन की तस्वीरों में टेस्टिंग से सामान और अधूरे हिस्सों के साथ जानी-पहचानी Nexon के पार्ट्स दिखाई दिए थे। जैसे-जैसे काम आगे बढ़ेगा प्रोडक्शन रेडी इंटीरियर और फीचर्स की लिस्ट की एक साफ तस्वीर सामने आएगी। Nexon के पेट्रोल, डीजल और CNG विकल्प इसके लाइनअप में शामिल रहने की उम्मीद है।

साथ ही, इसके जनरेशन के EV अपडेट की भी उम्मीद है। TATA ने अभी तक फाइनल स्पेसिफिकेशंस या लॉन्च शेड्यूल की पु्ष्टि नहीं की है।

यह भी पढ़ें- Maruti Brezza vs TATA Nexon: आपकी फैमिली के लिए कौन है सबसे सेफ और पैसा वसूल SUV, देखें अंतर