अफगानिस्तान T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, 4 अनफिट खिलाड़ी भी स्क्वॉड का हिस्सा

Published on 1 सित॰ 2026

अफगानिस्तान T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, 4 अनफिट खिलाड़ी भी स्क्वॉड का हिस्सा

अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया ऐलान. (फोटो- PTI)

India squad for Afghanistan T20I series: बीसीसीआई की सीनियर सेलेक्शन कमेटी ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. टीम की कमान अनुभवी बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के हाथों में है, वहीं युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाए रखा गया है. घरेलू क्रिकेट और हालिया टूर्नामेंट्स में बल्ले से तहलका मचाने वाले बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में शामिल किया गया है. इस सीरीज का आगाज 13 सितंबर से होगी.

टीम इंडिया में किस-किस को मिली जगह?

इस सीरीज में ओपनिंग की जिम्मेदारी एक बार फिर अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी पर हो सकती है. वहीं, विकेटकीपिंग स्लॉट में सेलेक्टर्स ने संजू सैमसन और ईशान किशन दोनों ही विकेटकीपर-बल्लेबाजों को स्क्वॉड में बरकरार रखा है. इसके अलावा ऑलराउंडर शिवम दुबे और अक्षर पटेल के साथ वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई की फिरकी जोड़ी को भी चुना गया है.

4 खिलाड़ियों का खेलना फिटनेस पर निर्भर

इस 15 सदस्यीय स्क्वॉड में 4 अहम खिलाड़ियों का सेलेक्शन फिटनेस के आधार पर हुआ है. यानी उनका सीरीज में खेलना फिटनेस क्लीयरेंस मिलने के बाद ही तय होगा. ये 4 खिलाड़ी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी, स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर और तेज गेंदबाज हर्षित राणा हैं. ये चारों खिलाड़ी मौजूदा समय में चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में इसके खेलने का फैसला आखिरी समय पर होगा.

Indias squad for Afghanistan T20I series announced. #TeamIndia will play three T20Is against Afghanistan at New Delhi, beginning September 13.#AFGvIND pic.twitter.com/UqTUeZyHz8

— BCCI (@BCCI) September 1, 2026

अफगानिस्तान T20I सीरीज के लिए भारतीय टीम:

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी*, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर*, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह*, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा*.

दिल्ली में खेले जाएंगे सभी 3 मुकाबले

भारत और अफगानिस्तान के बीच इस सीरीज के सभी तीनों मुकाबले देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे. सीरीज का आगाज 13 सितंबर को पहले टी20 मुकाबले के साथ होगा, फिर दूसरे मैच 15 सितंबर और तीसरा मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा. इस सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान की टीम करेगी, यानी भारत अपने ही घर में मेहमान टीम के तौर पर उतरेगी.

मोहिद खान

मोहिद खान

मोहिद खान TV9 Hindi में बतौर सीनियर सब-एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वह जर्नलिज्म में 4 साल का अनुभव रखते हैं. वह मूल रूप से राजस्थान के ब्यावर शहर के रहने वाले हैं. मोहिद ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से हासिल की है. वह पढ़ने, लिखने और खेलने का शौक रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज के साथ की थी. इसके बाद उन्होंने वनइंडिया हिंदी, ज़ी न्यूज और इंडिया टीवी जैसी संस्थानों में काम किया. वह किसी भी क्रिकेट मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं और उन्हें अन्य खेलों से जुड़ी खबरें बनाने में भी रुचि है.

Read More

google button