Swiggy Leave Policy: स्विगी के इस एक नियम ने बदल दी कर्मचारियों की मंडे मॉर्निंग, जानें पूरा मामला

Published on 19 अग॰ 2026

Swiggy Weekend Holiday Policy: LinkedIn पर Swiggy Leave Policy को लेकर किया गया एक पोस्ट चर्चा में है। कंपनी में वीकेंड पर Mandatory Holiday पड़ने पर अगले दिन की जो पॉलिसी है, वह किसी भी कंपनी से बिल्कुल अलग है। जानें इस खास नियम के बारे में।

Swiggy Holiday Policy: छुट्टी के दिन अगर वीकेंड पर पड़ जाए तो अक्सर कर्मचारियों को लगता है कि एक दिन की छुट्टी बेकार चली गई। लेकिन स्विगी (Swiggy) की एक खास लीव पॉलिसी (Leave Policy) इस परेशानी को काफी हद तक दूर करती है। कंपनी में अगर कोई अनिवार्य छुट्टी (Mandatory Holiday) शनिवार या रविवार को पड़ता है, तो उसके अगले सोमवार को छुट्टी दी जाती है। Swiggy के हेड ऑफ डिजाइन सप्तर्षि प्रकाश ने इस पॉलिसी को लेकर LinkedIn पर पोस्ट किया, जिसके बाद यह चर्चा में आ गई। जानिए पूरी डिटेल।

स्वतंत्रता दिवस के बाद मिला एक्स्ट्रा ऑफ

इस साल 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) शनिवार को पड़ा। ऐसे में देशभर के कई कर्मचारियों के लिए राष्ट्रीय अवकाश वीकेंड के साथ ही निकल गया। वहीं स्विगी के कर्मचारियों को इसकी भरपाई के तौर पर सोमवार को छुट्टी मिली। सप्तर्षि प्रकाश ने इसी मौके को अपनी पोस्ट में शेयर किया। उन्होंने बताया कि सोमवार की सुबह उन्हें रोज की तरह काम की भागदौड़ में शामिल होने के बजाय अपनी बेटी के साथ आराम से टहलने का समय मिला। उनके मुताबिक, कंपनी की यह व्यवस्था उन छोटी लेकिन असरदार वर्कप्लेस पॉलिसीज में से एक है, जो कर्मचारियों की रोजमर्रा की जिंदगी में वास्तविक फर्क डालती हैं।

ये भी पढ़ें- मुंबई में 3 घर, 700 ग्राम सोना और करोड़ों की नेटवर्थ! किस्मत बदलने वाली Reddit पोस्ट वायरल

स्विगी की छोटी पॉलिसी, बड़ा असर

सप्तर्षि प्रकाश ने स्विगी की इस व्यवस्था को कंपनी में काम करने के सबसे underrated perks में से एक बताया। उनका कहना था कि कंपनियां अक्सर बड़े एम्पलॉइ बेनिफिट्स और बड़े-बड़े काम की बात करती हैं, लेकिन कई बार ऐसी छोटी सुविधाएं कर्मचारियों के लिए ज्यादा मायने रखती हैं। इस बार अतिरिक्त छुट्टी का फायदा सिर्फ आराम करने तक सीमित नहीं रहा। सप्तर्षि प्रकाश ने इसे परिवार के साथ समय बिताने का मौका बताया। बेटी के साथ सुबह बिताया गया समय उनके लिए इस पॉलिसी की असली अहमियत बन गया। नीचे देखें पोस्ट-

ये भी पढ़ें- फेस्टिव सीजन में 2.7 लाख नौकरियां! इन सेक्टर्स में मिलेंगे सबसे ज्यादा मौके

LinkedIn पर लोगों ने की तारीफ

पोस्ट सामने आने के बाद LinkedIn पर कई यूजर्स ने स्विगी की लीव पॉलिसी की सराहना की। कुछ लोगों ने इसे Employee Wellbeing के प्रति सकारात्मक सोच से जोड़ा, जबकि कई यूजर्स ने कहा कि ऐसी व्यवस्था ज्यादा कंपनियों में होनी चाहिए। कुछ टिप्पणियों में यह भी कहा गया कि जहां कई वर्कप्लेस में छुट्टी लेना अब भी मुश्किल माना जाता है, वहां वीकेंड पर पड़े मैंडेटरी हॉलिडे के बदले सोमवार की छुट्टी देना कर्मचारियों के वर्क-लाइफ बैलेंस के लिए बेहतर कदम है। यानी स्विगी की यह पॉलिसी सिर्फ एक एक्स्ट्रा डे ऑफ नहीं है। यह दिखाती है कि वर्कप्लेस में छोटी-सी सुविधा भी कर्मचारियों को अपने परिवार और निजी जिंदगी के लिए थोड़ा अतिरिक्त वक्त दे सकती है।