Success Story: विकास ने KBC में कभी जीते थे 50 लाख, फिर 22 की उम्र में UPSC क्रैक कर बने IAS

Published on 24 अग॰ 2026

Aug 24, 2026 12:04 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

UPSC Success Story of IAS Vikas Panwar: कौन बनेगा करोड़पति में 50 लाख रुपये जीतने वाले 22 वर्षीय विकास सिंह पंवार ने अपने पहले ही प्रयास में UPSC सिविल सेवा परीक्षा क्रैक कर 159वीं रैंक हासिल की है।

UPSC Success Story of IAS Vikas Panwar

IAS विकास सिंह पंवार

Vikas Singh Panwar UPSC Success Story: टीवी के सबसे लोकप्रिय शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) में महानायक अमिताभ बच्चन के सामने बैठकर 50 लाख रुपये जीतना ही किसी भी व्यक्ति के लिए एक बहुत बड़ा सपना होता है। लेकिन 22 साल के विकास पंवार के लिए यह महज उनकी काबिलियत का पहला पड़ाव था। केबीसी में अपने ज्ञान का परचम लहराने के बाद विकास ने अब देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (UPSC CSE) को पहले ही प्रयास में पास कर दिखाया है।

विकास ने अपने पहले ही अटेम्प्ट में UPSC परीक्षा में ऑल इंडिया 159वीं रैंक (AIR 159) हासिल कर ली है। उनकी यह दिलचस्प यात्रा आज देश भर के लाखों नौजवानों के लिए एक मिसाल बन गई है।

अमिताभ बच्चन भी रह गए थे हैरान, जीती 50 लाख की राशि

कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर जब विकास हॉट सीट पर बैठे, तो उनके शांत स्वभाव और हर सवाल का सटीक जवाब देने की कला ने अमिताभ बच्चन समेत पूरे देश का दिल जीत लिया था। जनरल नॉलेज और करेंट अफेयर्स पर उनकी पकड़ इतनी जबरदस्त थी कि उन्होंने एक के बाद एक पड़ाव पार करते हुए 50 लाख रुपये की धनराशि अपने नाम की।

KBC में 1 करोड़ के सवाल का दिया सही जवाब

केबीसी सीजन 17 में बतौर यूपीएससी एस्पिरेंट पहुंचे विकास पंवार ने 50 लाख रुपये जीते थे। हालांकि, 1 करोड़ रुपये के सवाल पर कॉन्फिडेंट न होने के कारण उन्होंने गेम छोड़ दिया। अमिताभ बच्चन के कहने पर जब उन्होंने बाद में गेस किया, तो उनका चुना हुआ 'ऑप्शन A' बिल्कुल सही निकला, जिससे बिग बी ने उनकी खूब सराहना की।

1 करोड़ का सवाल- किस आर्मी ऑफिसर का नाम एक पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री के नाम से मिलता-जुलता है और जिन्हें अक्सर जबलपुर में स्नूकर गेम का आविष्कार करने का श्रेय दिया जाता है?

ऑप्शन A: नेविल चेम्बरलेन

ऑप्शन B: विंस्टन चर्चिल

ऑप्शन C: एलेक डगलस-होम

ऑप्शन D: हेरोल्ड मैकमिलन

शिमला से DU तक का शानदार सफर

शिमला के रहने वाले विकास सिंह पंवार की शुरुआती स्कूली शिक्षा डीएवी न्यू शिमला से हुई, जिसके बाद हायर एजुकेशन हासिल करने के लिए वे दिल्ली आ गए और दिल्ली यूनिवर्सिटी के मशहूर हिंदू कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन पूरा किया। उनके पिता चतेर सिंह खुद एक सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल हैं, जिससे विकास को बचपन से ही घर में पढ़ाई-लिखाई का बेहतरीन माहौल मिला और इसी लगन के चलते उन्होंने ग्रेजुएशन के बाद यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा भी पास कर ली थी।

KBC से सीधे UPSC परीक्षा की तैयारी

केबीसी से जीती गई राशि और ज्ञान की बदौलत विकास पंवार ने बिना समय गंवाए यूपीएससी की तैयारी में खुद को झोंक दिया। महज 22 साल की उम्र में उन्होंने अपनी पढ़ाई का एक बेहद सख्त टाइम-टेबल बनाया।

तैयारी के दौरान विकास ने बेसिक किताबों (NCERTs) को बार-बार पढ़ा, रोज अखबारों के जरिए करेंट अफेयर्स अपडेट रखे और खूब मॉक टेस्ट दिए। वे मानते हैं कि केबीसी की तैयारी ने उनकी ऑब्जर्वेशन और याददाश्त को जो मजबूती दी थी, उसी ने यूपीएससी के प्रीलिम्स और इंटरव्यू राउंड में उनकी बहुत मदद की। नतीजा यह रहा कि पहली ही बार में उन्हें 159वीं रैंक के साथ शानदार सफलता मिल गई।

युवाओं के लिए प्रेरणादायी संदेश

विकास पंवार की यह अनोखी सफलता साबित करती है कि अगर आप जो भी पढ़ते हैं उसे समझकर और लगन के साथ सीखें, तो ज्ञान कभी व्यर्थ नहीं जाता। टीवी गेम शो से लेकर अफसर बनने तक का उनका यह रोमान्चक सफर यह सिखाता है कि बड़े सपने देखने से कभी डरना नहीं चाहिए।

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें

Hindi Newsकरियर न्यूज़विकास ने KBC में कभी जीते थे 50 लाख, फिर 22 की उम्र में UPSC क्रैक कर बने IAS

See Less