Studds SMK Nova Track हेलमेट है कितना सुरक्षि‍त, क्‍या खरीदने में होगा फायदा? - studds smk nova track helmet review features safety rating and price india

Published on 23 अग॰ 2026

हेलमेट निर्माता Studds की ओर से कई तरह की खासियत के साथ हेलमेट की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से प्रीमियम हेलमेट सेगमेंट में SMK Nova Track को भ ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में बड़ी संख्‍या में दो पहिया वाहनों का उपयोग किया जाता है। दो पहिया वाहन चलाते हुए अगर अच्‍छी क्‍वालिटी का हेलमेट पहना जाए तो हादसे के समय अच्‍छी सुरक्षा मिलती है। इसी को ध्‍यान में रखते हुए प्रमुख हेलमेट निर्माता Studds की ओर से भी कई तरह के हेलमेट को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से प्रीमियम सेगमेंट में SMK हेलमेट सीरीज को ऑफर किया जाता है। इसमें Nova Track हेलमेट की भी बिक्री की जाती है। इस हेलमेट में किस तरह की खासियत को दिया गया है। किस कीमत पर इसे ऑफर किया गया है। क्‍या इसे खरीदना आपके लिए बेहतर विकल्‍प हो सकता है? हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

SMK Nova Track jagran 21243

SMK करती है Nova Track को ऑफर

हेलमेट निर्माता Studds की ओर से भारतीय बाजार में प्रीमियम हेलमेट सेगमेंट के तौर पर SMK को ऑफर किया जाता है। इस ब्रॉन्‍ड के तहत निर्माता की ओर से Nova Track हेलमेट की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से ऑफर किए जाने वाले इस हेलमेट की खासियत यह है कि इसे ड्यूल स्‍पॉयलर के साथ ऑफर किया जाता है और इसके बाहरी आवरण को पॉलीकार्बोनेट से बनाया गया है जो इसे काफी मजबूती देता है।

SMK Nova Track jagran 21244

क्‍या है खासियत

एसएमके की ओर से नोवा ट्रैक हेलमेट में एनर्जी इम्पैक्ट रेसिस्टेंट थर्मोप्लास्टिक (EIRT) शेल का उपयोग किया गया है। जिससे बेहतर प्रभाव प्रतिरोध और टिकाऊपन मिलता है। इसमें दिया गया मल्टी-डेंसिटी EPS लाइनर प्रभावी रूप से प्रभाव ऊर्जा को सोखकर सुरक्षा देता है। इसके साथ ही इसके इंटीरियर को इस तरह से डिजाइन किया गया है, जिससे आप आसानी से अपने चश्‍मे को भी हेलमेट में लगा सकते हैं।

SMK Nova Track jagran 21245

कितना है व्‍यवहारिक

एसएमके की ओर से इस हेलमेट में ऑप्टिकली करेक्टेड, स्क्रैच-रेज़िस्टेंट वाइज़र दिया है जो सड़क पर बेहतर विजिबिलिटी के लिए ज्‍यादा विज़न फील्ड देता है।इसमें Pinlock 30 को स्टैंडर्ड रूप से दिया गया है, जो अलग-अलग राइडिंग स्थितियों में वाइजर पर धुंध नहीं जमने देता।

कितना है सुरक्षित

निर्माता की ओर से ऑफर किए जाने वाले इस हेलमेट को बेहतरीन सुरक्षा के साथ ऑफर किया जाता है। इस हेलमेट में सुरक्षा के लिए ISI, DoT और ECE 22.06 जैसे स्‍टैंडर्ड को दिया गया है। इसमें सुरक्षा को बढ़ाने के लिए डी रिंग क्‍लोजर के साथ छोटा मेग्‍नेटिक होल्‍डर भी दिया गया है जो स्‍ट्रैप के साथ ज्‍यादा सुरक्षा ऑफर करता है।

SMK Nova Track jagran 21246

समीक्षा

अगर आपको एक प्रीमियम सेगमेंट का हेलमेट चाहिए, जो सुरक्षा के मामले में भी बेहतरीन हो बल्कि उसकी बनावट और डिजाइन, ग्राफिक्‍स भी आकर्षक हो। साथ ही इस हेलमेट को लंबे सफर के दौरान पहनने में परेशानी न हो तो इसे खरीदा जा सकता है। 

लेकिन अगर आपको चार हजार रुपये से कम बजट में हेलमेट चाहिए या फिर आपको ब्‍लटूथ कनेक्टिविटी और ब्लिंंकर्स वाले हेलमेट पसंद है तो बाजार में उपलब्‍ध दूसरे विकल्‍पों पर विचार किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Bajaj Chetak Scooter Review: कैसा है बजाज का सबसे सस्‍ता इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर चेतक 2501 , क्‍या खरीदने में होगी समझदारी?