Stock Market Today: शेयर बाजार में एक बार फिर से तेजी लौट आई है. सप्ताह के पहले दो कारोबारी सत्र में जबरदस्त गिरावट बाद बुधवार को बाजार ग्रीन जोन में खुला. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा के उछाल के साथ कारोबार करता दिखा.
Stock Market Today: शेयर बाजार में एक बार फिर से तेजी लौट आई है. सप्ताह के पहले दो कारोबारी सत्र में जबरदस्त गिरावट बाद बुधवार को बाजार ग्रीन जोन में खुला. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा के उछाल के साथ कारोबार करता दिखा.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2025/03/26/9nT1Gbbjzv8VdPv667cW.jpg)
शेयर बाजार में फिर आई तेजी, सेंसेक्स में 500 अंक का उछाल; निफ्टी 24000 के पार Photograph: (Freepik)
Stock Market Today: शेयर बाजार में एक बार फिर से तेजी लौट आई है. बुधवार को बाजार ग्रीन जोन में ओपन हुआ. खुलते ही बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स और निफ्टी50 में भी जोरदार उछाल देखा गया. बता दें कि मंगलवार को सेंसेक्स 561 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ लेकिन आज यानी बुधवार को सेंसेक्स 137 अंक के उछाल के साथ 77192 अंक पर खुला. उसके बाद इसमें जबरदस्त तेजी देखने को मिली. जबकि निफ्टी50 आज 33 अंक की तेजी के साथ 24085 के स्तर पर ओपन हुआ, कुछ ही देर में निफ्टी 150 अंकों के उछाल के साथ ट्रेड करता दिखा.
फाइनेंस और ऑटो सेक्टर्स में में दिखी तेजी
बुधवार के शुरुआती कारोबार में फाइनेंशियल सर्विसेज और बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली. इसके साथ ही निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी ऑटो, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी डिफेंस, मैन्युफैक्चरिंग, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और रियल्टी सेक्टर्स में भी अच्छी तेजी दर्ज की गई. जबकि फाइनेंशियल सर्विसेज में सबसे ज्यादा 1.08 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया.
- वहीं दूसरी ओर ऑटो सेक्टर में 0.90 प्रतिशत और बैंकिंग सेक्टर 0.83 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार करते दिख. इस उछाल के बीच IT सेक्टर में आज भी सुस्ती देखने को मिली. बुधवार के शुरुआती कारोबार में निफ्टी IT करीब 1.51 प्रतिशत टूटकर कारोबार करता दिखा.
बढ़त के साथ खुले एशियाई बाजार
कारोबारी सत्र के तीसरे दिन यानी बुधवार को एशियाई बाजार भी बढ़त के साथ ओपन हुए. शुरुआती कारोबार में सभी बाजार में शानदार उछाल देखा गया. इस दौरान जापान का बेंचमार्क 225 इंडेक्स 0.6 फीसदी तेजी के साथ कारोबार करता दिखा. जबकि टॉपिक्स में 0.53 फीसदी की तेजी देखी गई. वहीं दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 6.5 फीसदी की जबरदस्त तेजी देखने को मिली.
- जबकि दक्षिण कोरिया के स्मॉल-कैप कोस्डैक में 4.9 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई. बुधवार के शुरुआती कारोबार में हांगकांग का हैंगसेंग भी 0.52 फीसदी की तेजी के साथ 24340.73 के स्तर पर पहुंच गया. उधर अमेरिका में जून महीने की हेडलाइन रिटेल महंगाई दर (CPI) गिरकर 3.5 फीसदी हो गई, जो 3.8 प्रतिशत अनुमान से काफी कम है. बता दें कि इस गिरावट के चलते फेडरल रिजर्व द्वारा जुलाई में ब्याज दरें बढ़ाए जाने की संभावना को भी काफी कम कर दिया है.
अमेरिकी बाजार में दिखी शानदार रिकवरी
एशियाई बाजारों के साथ अमेरिकी बाजार में भी शानदार रिकवरी देखी गई. बेंचमार्क से जुड़े यूएस स्टॉक फ्यूचर्स भी उछाल के साथ ट्रेड करता दिखा. वहीं डाऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज फ्यूचर्स में 13 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली. एसएंडपी 500 फ्यूचर्स में भी 0.11 प्रतिशत और नैस्डैक 100 फ्यूचर्स में 0.37 फीसदी की तेजी दर्ज की गई.
- बता दें कि अमेरिका में जून महीने की रिटेल महंगाई (CPI) के आंकड़े अनुमान से काफी कम आए हैं. ऐसे में ब्याज दरों में बढ़ोतरी न होने की उम्मीद से टेक और सेमीकंडक्टर शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. जिससे बाजार को शानदार उछाल देने की अहम भूमिक निभाई है. बावजूद इसके IBM के शेयरों में आई 25 प्रतिशथ की भारी गिरावट ने डाऊ जोन्स की तेजी को पूरी तेजी को दबा दिया है.
कच्चे तेल की कीमतों में उछाल जारी
वहीं बुधवार को भी कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिला. बुधवार को लगातार तीसरे दिन क्रूड की कीमतें बढ़ गईं. ऐसे में ब्रेंट क्रूड 1.72 प्रतिशत उछाल के साथ 86.19 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. जबकि वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड के दाम में 1.40 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. इसके बाद ये 80.40 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा. बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के बंदरगाहों पर नौसैनिक नाकेबंदी लागू करने के एलान के बाद से बाजार में फिर से अनिश्चतता पैदा हो गई है.
ये भी पढ़ें: SBI Funds Management IPO: क्या ₹9,812 करोड़ का यह इश्यू आपके पोर्टफोलियो के लिए सही है?
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें