- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Ambedkarnagar
- Ambedkarnagar Mafia Dilip Verma Hunt | STF Raids Relatives Locations
अम्बेडकरनगर में सियासी जमीन तलाश रहे माफिया पर शिकंजा:अम्बेडकरनगर के शातिर दिलीप वर्मा को रिश्तेदारी में तलाश रही STF
अम्बेडकरनगर2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

लखनऊ के चर्चित बिल्डर हत्याकांड में FIR में नामजद किए जाने के बाद अयोध्या निवासी हिस्ट्रीशीटर माफिया दिलीप वर्मा को यूपी एसटीएफ तलाश कर रही है। गंभीर आपराधिक मामलों में लंबे समय से वांछित और पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज दिलीप वर्मा का नाम सामने आने के बाद उसके राजनीतिक और स्थानीय संपर्क भी चर्चा का विषय बन गए हैं।
जानकारी के अनुसार दिलीप वर्मा पिछले करीब एक दशक से अम्बेडकरनगर में अपनी राजनीतिक जमीन तैयार करने की कोशिश करता रहा है। सूत्रों के मुताबिक उसने जिले में विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में सक्रियता दिखाई तथा कई स्थानीय नेताओं से संपर्क भी बनाए।
चर्चा है कि वह भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं के संपर्क में भी रहा है और एक-दो सार्वजनिक कार्यक्रमों में उनकी मौजूदगी के दौरान भी देखा गया था। हालांकि किसी भी राजनीतिक दल की ओर से उसके साथ औपचारिक संबंध होने की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन वह टांडा व कटेहरी में किसी एक ब्लॉक से ब्लॉक प्रमुखी का चुनाव लड़ना चाहता था। इसके चलते वह बीजेपी नेताओं के स्वागत व कई अन्य कार्यक्रम में शिरकत करने लगा था।
सूत्रों का यह भी कहना है कि दिलीप वर्मा का अम्बेडकरनगर के अवसानपुर में रिश्तदारी है। यहां उसके एक रिश्तेदार का घर होने के कारण उसका जिले में आना-जाना बना रहता था। इसी वजह से स्थानीय स्तर पर भी उसका नाम समय-समय पर चर्चा में आता रहा। दिलीप पर जिले कई गंभीर मुकदमें दर्ज है।
दिलीप वर्मा मूल रूप से अयोध्या का रहने वाला है। पुलिस अभिलेखों के अनुसार कई जिलों में उसके खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी, जानलेवा हमला और अन्य गंभीर धाराओं में कुल 34 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। लंबे समय से उसका नाम अपराध जगत के चर्चित चेहरों में शामिल रहा है।
अब लखनऊ के बहुचर्चित बिल्डर हत्याकांड की एफआईआर में उसका नाम शामिल होने के बाद जांच एजेंसियों की नजर उस पर और तेज हो गई है। माना जा रहा है कि एसटीएफ उसकी गतिविधियों, नेटवर्क और संभावित ठिकानों की गहन पड़ताल कर सकती है।
.