शाहरुख खान की वजह से टली नाना पाटेकर की आखिरी फिल्म! मेकर्स ने दिया बड़ा अपडेट
डायरेक्टर आदित्य सरपोतदार ने 'शक्ति शालिनी' में नाना पाटेकर की गहरी भागीदारी और उनके निधन से कुछ दिन पहले हुई आखिरी बातचीत को याद किया है. पाटेकर का आखिरी काम होने के कारण अब इस फिल्म का महत्व और भी बढ़ गया है.
X

शक्ति शालिनी हुई पोस्टपोन (Photo: X/@MaddockFilms)
सैयारा फेम अनीत पड्डा की फिल्म 'शक्ति शालिनी', जो पहले क्रिसमस 2026 में रिलीज होने वाली थी, उसे अब 2027 की शुरुआत के लिए टाल दिया गया है. ऐसा शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' के साथ बॉक्स-ऑफिस पर टकराव से बचने के लिए किया गया है.
हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रोड्यूसर दिनेश विजान और डायरेक्टर आदित्य सरपोतदार मैडॉक फिल्म्स की इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म को मार्च में रिलीज करने पर विचार कर रहे हैं. सरपोतदार के अनुसार, यह फिल्म दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर की आखिरी फिल्म होगी; उन्होंने मई 2026 में इसकी शूटिंग पूरी कर ली थी.
'शक्ति शालिनी' की रिलीज 2027 तक टली
जब अक्टूबर 2025 में 'शक्ति शालिनी' का टीजर जारी किया गया था, तब फिल्म को क्रिसमस 2026 में रिलीज करने की घोषणा की गई थी. हालांकि, फिल्म के टलने की अटकलें कई महीनों से चल रही थीं, क्योंकि मेकर्स बॉक्स-ऑफिस पर शाहरुख खान की 'किंग' के साथ मुकाबले से बचने के लिए नई तारीख पर विचार कर रहे थे.
सम्बंधित ख़बरें
एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रोड्यूसर दिनेश विजान और डायरेक्टर आदित्य सरपोतदार ने अनीत पड्डा की इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म को 2027 की पहली तिमाही में रिलीज करने का फैसला किया है. एक सूत्र ने बताया कि यह फिल्म 'मैडॉक हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स' में एक नए किरदार को पेश करती है और इसे प्रोडक्शन हाउस की एक बड़ी फिल्म के तौर पर देखा जा रहा है.
मेकर्स ने पहले क्रिसमस 2026 को रिलीज के लिए सही समय माना था, लेकिन वे 'सैयारा' (2025) की सफलता के बाद पड्डा को एक सोलो थिएट्रिकल रिलीज भी देना चाहते थे. सूत्र ने कहा कि यह फैसला इस बात को ध्यान में रखकर लिया गया कि यह फिल्म फ़्रैंचाइजी में पड्डा की जगह बनाने और उन्हें बिना किसी बड़ी प्रतिस्पर्धी फिल्म के रिलीज का मौका देने के लिए कितनी अहम है. मेकर्स अनीत पड्डा की 'शक्ति शालिनी' को मार्च 2027 में रिलीज करने पर विचार कर रहे है.
नाना पाटेकर को ट्रिब्यूट देगी फिल्म
यह रिलीज अपडेट नाना पाटेकर के निधन के बीच आया है. 8 अक्टूबर 2026 को गोवा में हार्ट अटैक के कारण 75 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था. PTI के अनुसार, पाटेकर ने मई में 'शक्ति शालिनी' की शूटिंग पूरी कर ली थी और वे इस फिल्म को देखने के लिए उत्सुक थे. बर्लिन से फोन पर PTI से बात करते हुए, सरपोतदार ने एक्टर की मौत पर हैरानी और दुख जताया. उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि यह फिल्म पाटेकर का आखिरी फिल्म होगी.
'शक्ति शालिनी' में अनीत पड्डा मुख्य भूमिका में हैं, उनके साथ दिवंगत नाना पाटेकर, विशाल जेठवा, विनीत कुमार सिंह और सीमा बिस्वास भी हैं. फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है और इसे दिनेश विजन की मैडॉक फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है. यह प्रोजेक्ट स्टूडियो के बढ़ते हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें 'स्त्री' और 'मुंज्या' जैसी फिल्में शामिल हैं.
---- समाप्त ----
ये भी देखें
