Spirit के लिए बदलेगा प्रभास का पूरा अंदाज, फ्रेश और पावरफुल लुक के लिए करनी होगी ऐसी तैयारी, वांगा की धांसू प्लानिंग!

Published on 15 अग॰ 2026

Spirit: प्रभास की वापसी का फैन्स को भी बेसब्री से इंतजार है. उनकी एक फिल्म इस साल की शुरुआत में रिलीज हो चुकी है. साथ ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी. पर अब ‘फौजी’ का इंतजार है, जिसकी रिलीज डेट का ऐलान हो चुका है. 3 दिसंबर को उनकी और हनु राघवपुडी की ‘फौजी’ आने वाली है. वैसे तो एक्टर के खाते में इस वक्त कई फिल्में हैं, एक बार वो फ्री हो जाएंगे, तो उसके बाद ‘स्पिरिट’, ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल और ‘सलार 2’ पर भी काम करना है. पर फिलहाल एक्टर का पूरा फोकस ही ‘फौजी’ पर है. पर अब ‘स्पिरिट’ को लेकर अपडेट आया है कि एक्टर को फिल्म के लिए एक स्ट्रिक्ट डाइट और फिटनेस रूटीन का पालन करना होगा.

प्रभास अभी हनु राघवपुडी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘फौजी’ की शूटिंग में बिजी हैं. पिछले कुछ महीनों से वो ‘फौजी’ और संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ की शूटिंग के बीच तालमेल बिठा रहे थे. और समय पर अपने काम पूरे करने पर ध्यान दे रहे हैं. हाल ही में 123 तेलुगु डॉट कॉम पर एक रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि ‘फौजी’ की शूटिंग पूरी करने के बाद प्रभास एक कड़े डाइट और फिटनेस रूटीन को फॉलो करेंगे. ताकि इस कॉप ड्रामा के लिए उन्हें एक नया और फ्रेश लुक मिल सके. कहा जा रहा है कि ‘स्पिरिट’ के लिए यह बदलाव बहुत जरूरी है.

प्रभास की ‘स्पिरिट’ पर आ गया अपडेट

कहा जा रहा है कि संदीप रेड्डी वांगा की ‘स्पिरिट’ में प्रभास एक दमदार और जबरदस्त किरदार में नजर आएंगे. अब क्योंकि दोनों फिल्मों से बड़ी उम्मीदें हैं, जिसमें प्रभास अपना बेस्ट देने और यह पक्का करने की कोशिश में दिखते हैं कि स्क्रीन पर हर किरदार की अपनी अलग पहचान हो. दरअसल इस फिल्म के लिए संदीप रेड्डी वांगा लगातार काम कर रहे हैं. पर क्योंकि प्रभास ने पहले ही सभी फिल्मों की शूटिंग में देरी कर दी है, तो अब स्पिरिट के डायरेक्टर को ज्यादा इंतजार करना होगा.

इस फिल्म में प्रभास के अपोजिट तृप्ति डिमरी काम कर रही हैं, जिन्हें दीपिका पादुकोण के फिल्म से हटने के बाद ही लिया गया था. साथ ही विवेक ओबेरॉय भी इस पिक्चर का हिस्सा हैं. दरअसल फिल्म को अगले साल रिलीज किया जाएगा और फिल्म से एक पोस्टर सामने भी आ चुका है. देखना होगा कि कब प्रभास फौजी का काम खत्म करने के बाद स्पिरिट के लिए जाएंगे. क्योंकि उसके बाद कल्कि 2 के मेकर्स भी इंतजार में बैठे हैं.

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More

google button