Sonam Wangchuk: 'भूख हड़ताल खत्म... जवाबदेही की शुरुआत!', सोनम वांगचुक ने वीडियो जारी कर दिया नया संदेश
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक ने 26 दिनों के बाद अपना अनशन तोड़ दिया है। अनशन तोड़ने के बाग वांगचुक ने पहला वीडियो जारी करके युवाओं ओर अपने समर्थकों को वीडियो के माध्यम से नया संदेश दिया है।
सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन।
- Published: 24 Jul 2026, 10:41 AM IST
- Last Updated: 24 Jul 2026, 11:10 AM IST
Sonam Wangchuk: भूख हड़ताल खत्म... जवाबदेही की शुरुआत...! इस कैप्शन के साथ 26 दिनों के बाद सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ने के बाद अपना नया वीडियो जारी किया है। इस वीडियो के माध्यम से सोनम वांगचुक ने अपने समर्थकों को नया संदेश दिया है। उनका कहना है कि उन्हें सरकार और सभी राजनीतिक पार्टियों के सांसदों से यह विश्वास मिला है कि भारतीय संसद में खराब होती परीक्षा प्रणाली में जवाबदेही के मुद्दे पर चर्चा की जाएगी।
सरकार ने दिलाया भरोसा-सोनम वांगचुक
सोनम वांगचुक ने यह भी कहा कि सरकार ने उन्हें यह भी भरोसा दिलाया है कि हाल ही में NEET परीक्षा का पेपर लीक होने की वजह से आत्महत्या करने वाले परिवारों को मुआवजा दिया जाएगा। इसके साथ ही शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे छात्रों और युवाओं के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया जाएगा। सोनम वांगचुक ने साफ तौर पर कहा कि बिना ठोस आश्वासन के वे अपना आंदोलन नहीं छोड़ने वाले थे।
END OF HUNGER... BEGINNING OF ACCOUNTABILITY...!
— Sonam Wangchuk (@Wangchuk66) July 24, 2026
Sonam Wangchuk ends his fast after 26 days upon getting assurance from the government and members of parliament of all political parties that the issue of accountability in the failing examination system will be discussed on the… pic.twitter.com/0C9YX5VlsL
संसद में उठाया जाएगा मुद्दा
ऐसे में केंद्र सरकार और संसद के सभी दलों के सांसदों ने उन्हें लिखित में भरोसा दिलाया है कि परीक्षा व्यवस्था में हो रही गंभीर लापरवाहियों और जवाबदेही के मुद्दे को संसद के दोनों सदनों में चर्चा किया जाएगा। ये कोई मामूली बात नहीं है, सालों से NEET, NET जैसी एग्जाम में हो रहे पेपर लीक, घोटाले और सुसाइड के मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन अब पहली बार ये मुद्दा संसद की मिट्टी पर उठेगा।
न्याय की लड़ाई अब भी बाकी- सोनम वांगचुक
सोनम वांगचुक के मुताबिक, सरकार ने यह भी वादा किया है कि हाल ही में NEET पेपर लीक में जिन स्टूडेंट्स ने सुसाइड कर लिया था, उनके परिवारों को पर्याप्त मुआवजा दिया जाएगा। वहीं शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया जाएगा। सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन अब खत्म हो गया है, लेकिन न्याय की लड़ाई अब भी बाकी है।