Sing Geetham: बॉक्स ऑफिस पर हुई फ्लॉप, मगर OTT पर साउथ की इस फिल्म का जलवा, नेटफ्लिक्स पर आते ही टॉप 7 में पहुंची

Published on 12 जुल॰ 2026

Sing Geetham: बॉक्स ऑफिस पर हुई फ्लॉप, मगर OTT पर साउथ की इस फिल्म का जलवा, नेटफ्लिक्स पर आते ही टॉप 7 में पहुंची

सिंग गीथम का ओटीटी पर धमाल?

Sing Geetham OTT Streaming: सिनेमाघरों में साउथ की फिल्में बड़ा कमाल करने के लिए जानी जाती हैं. छोटे बजट में बनी फिल्में काफी बेहतक प्रदर्शन कर के दिखाती हैं और खूब पसंद की जाती हैं. लेकिन कुछ फिल्में किसी कारण बॉक्स ऑफिस पर भले ही ज्यादा नहीं कमा पाती हैं मगर उनकी तारीफ खूब होती है. इस फिल्म के साथ भी ऐसा ही था. सिंग गीथम फिल्म रिलीज के वक्त ऑडियंस के लिए तरसती नजर आई थी. लेकिन जब ये फिल्म ओटीटी पर आई तो फैंस ने दोनों बाहों से इसे स्वीकारा. और अब इससे जुड़े फैक्ट्स भी सामने आ गए हैं.

सिंग गीथम फिल्म की स्ट्रीमिंग हाल ही में नेटफ्लिक्स पर शुरू की गई है. इस फिल्म ने आते ही नेटफ्लिक्स पर 6th पोजिशन हासिल कर ली है. वहीं आने वाले समय में इसके व्यूज और ज्यादा भी हो सकते हैं. ऐसे में फिल्म आने वाले समय में ओटीटी पर और भी पॉपुलैरिटी हासिल कर सकती है. इस फिल्म को अच्छा वर्ड ऑफ माउथ मिल रहा है. इसी वजह से इस रिजीनल फिल्म की लोकप्रियता पहले तो इंडियन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बढ़ी है. अगर इसका सक्सेसफुल स्ट्रीमिंग रन ऐसे ही जारी रहता है तो फिल्म को नेटफ्लिक्स में इंटरनेशनल लेवल पर भी फायदा मिल सकता है.

सिंग गीथम फिल्म की बात करें तो इसका निर्देशन सिंगीथम श्रीनिवास राव ने किया था. अपने करियर में उन्होंने कई शानदार फिल्में बनाई हैं. फिल्म का निर्माण नाग अश्विन ने किया है. इसमें अहिल्या बामरो, तुलसी शिवमणी, बानेर्जी, शिव नारायणा, अगु स्टैनले और शालिनी कोंडेपुड़ी जैसे कलाकारों का अभिनय देखने को मिला था. फिल्म का संगीत देवी श्री प्रसाद ने दिया था.

ये भी पढ़ें- दो कंटेस्टेंट्स पर लटकी डबल एविक्शन की तलवार, क्या LockUpp 2 से बाहर होंगे सूफी मोतीवाला-माधुरी ग्रोवर?

कई अवॉर्ड्स जीत चुकी हैं संगीथम श्रीनिवास राव

सिंगीथम श्रीनिवास राव की बात करें तो उन्होंने अपने करियर में कई शानदार फिल्में बनाई हैं. उन्होंने राजा पारवई, चावीसुवा मोडागलु, मयुरी, चिरंजीवी सुधाकर, पुष्पक, फूल और लिटिल जॉन जैसी फिल्मों में काम किया. वहीं अपने करियर के दौरान उन्होंने कई गाने भी बनाए और एक्टिंग भी की. उन्होंने अपने करियर में 2 नेशनल अवॉर्ड्स जीते. इसके अलावा उन्होंने 3 फिल्मफेयर साउथ अवॉर्ड्स और 14 नंदी अवॉर्ड्स भी जीते.

पुनीत उपाध्याय

पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में पूरे कर चुका हूं 4 साल. सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक, कभी खोजी पत्रकार, कभी मौजी पत्रकार.

Read More

google button