अभ्यर्थियों ने की SI री-एग्जाम रद्द करने की मांग: बोले- सिलेबस के हिसाब से नहीं था पेपर; 36% मिनीमम मार्क्स अनिवार्यता भी पूरी करना मुश्किल - Jaipur News
Published on 29 सित॰ 2026
जयपुर4 घंटे पहले
कॉपी लिंक
SI भर्ती 2021 के री-एग्जाम में हुए पेपर को लेकर अभ्यर्थियों ने इसे रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने की मांग की है। अभ्यर्थियों ने कहा- RPSC की ओर से तैयार किए गए पेपर का पैटर्न सिलेबस के अनुरूप नहीं था और पेपर का स्तर काफी कठिन रहा।
स्टूडेंट्स ने कहा- जीके के पेपर में 36% न्यूनतम अनिवार्य अंक का नियम पूरा करना भी अभ्यर्थियों के लिए मुश्किल हो रहा है। ऐसे में अभ्यर्थियों की मांग है कि मौजूदा पेपर को रद्द कर सिलेबस के अनुरूप नए पैटर्न के साथ दोबारा परीक्षा कराई जाए। इसी मांग को लेकर कई अभ्यर्थी मंगलवार को शहीद स्मारक पर धरने पर बैठ गए।
अभ्यर्थी मंगलवार को शहीद स्मारक पर धरने पर बैठ गए।
पिछली बार सिलेक्शन हुआ, इस बार पेपर टफ
SIभर्ती की अभ्यर्थी पायल ने कहा- मेरा सिलेक्शन साल 2021 की भर्ती में हो गया था, लेकिन भर्ती रद्द हो गई तो फिर से तैयारी की। इस बार एग्जाम दिया तो लगा कि पेपर बहुत टफ आया है और पैटर्न बिल्कुल अलग है। ऐसे में पेपर फिर से करवाया जाना जरूरी है।
वहीं अभ्यर्थी मीनाक्षी ने कहा- पेपर लॉजिकल-वे में नहीं हुआ। RPSC ने यह तर्क दिया है कि पेपर सैटर में कमी हुई है तो फिर रद्द कर देना चाहिए।
मीनाक्षी ने आरोप लगाया कि री-एग्जाम में संबंधित प्रश्न नहीं पूछे गए और फैक्ट तक समझ नहीं आ रहा था। ऐसे में कोई भी स्टूडेंट पास नहीं हो पाएगा। सारे पद ऐसे ही खाली रहेंगे।
एग्जाम में रिलेवेंट सवाल नहीं पूछे गए
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता लादूराम ने कहा- RPSC ने जानबूझकर ऐसा किया है। उनका कहना है कि स्टूडेंट ने चार साल संघर्ष किया, तब यह भर्ती रद्द हुई।
उन्होंने कहा- जब अभ्यर्थी पेपर दे रहे थे तो उन्हें पेपर को पढ़ने और समझने में दो घंटे लगे थे। ऐसे में पास कैसे होंगे। इससे मेहनती स्टूडेंट भी पास नहीं हो रहे हैं।
.
खबरें और भी हैं...
RCA चुनाव- वोटिंग हुई, रिजल्ट पर सुप्रीम कोर्ट की रोक: 3 वोटर ने नहीं दिए वोट; धनंजय का आरोप-जिनका क्रिकेट से मतलब नहीं, उन्हें कैसे मिली एंट्री
1:51
कॉपी लिंक
शेयर
राजस्थान में 5 बड़ी भर्तियों की परीक्षा तारीखें बदलीं: अब नवंबर से फरवरी तक होंगे एग्जाम, 50 लाख से ज्यादा कैंडिडेट हो सकते हैं शामिल
0:52
कॉपी लिंक
शेयर
जयपुर में छोटे ने की बड़े भाई की हत्या: मंदिर जाते समय चाकू से हमला किया; 11 महीने पहले ही अमेरिका से आया था आरोपी
1:00
कॉपी लिंक
शेयर
बारिश-ओले के कारण पारा गिरा, बारां में कोहरा छाया: रात में अचानक ठंड बढ़ी; जानें- अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम