नई दिल्ली: Sharab Dukan Band Today राजधानी के मदिराप्रेमियों के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है, जिसे सुनकर जोर का झटका लगने वाला है। दरअसल राजधानी में आज शनिवार यानी 10 अक्टूबर को भी शराब के दुकानों पर ताला लटका रहेगा। दो दिनों तक सभी शराब की दुकान बंद रखने का आदेश दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है।
आज बंद रहेगी सभी शराब की दुकान
आदेश में कहा गया है, ‘‘मौजूदा स्थिति और दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के मद्देनजर, सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एहतियाती उपाय के तौर पर यह आदेश दिया जाता है कि दिल्ली में लाइसेंस फॉर्म एल-6, एल-6 एवं एल-6 एफजी, एल-8, एल-10 तथा एल-8 एवं एल-14 के तहत संचालित सभी खुदरा शराब की दुकानें नौ और 10 अक्टूबर को पूरी तरह बंद रहेंगी।’’ हालांकि आबकारी लाइसेंस वाले होटल, क्लब, बार और रेस्तरां में शराब परोसी जा सकेगी।
जारी प्रदर्शनों के बीच जारी हुआ आदेश
यह आदेश विपक्षी दलों के जारी प्रदर्शनों के बीच आया है, जो कथित ‘वोट चोरी’ को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने भी 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि कॉजपा के प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली में 20,000 से अधिक पुलिसकर्मियों और अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर किसी भी प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है। अधिकारी ने लोगों से किसी भी अनधिकृत जमावड़े में शामिल होने से बचने की अपील की।
बड़ी संख्या में जवान तैनात
विपक्षी दलों के द्वारा वोट चोरी के आरोप को लेकर लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों के द्वारा इलेक्शन कमीशन के चीफ ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा जा रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी के द्वारा 10 अक्टूबर को जंतर मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया गया है जिसको देखते हुए सभी शराब की दुकाने बंद रहेगी।
20000 से अधिक सुरक्षाकर्मी रहेंगे तैनात
Sharab Dukan Band Today एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 10 अक्टूबर को होने वाले प्रदर्शन में 20000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। अर्धसैनिक बलों को भी तैनात किया जाएगा। जंतर मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है और लोगों से अधिक जमावड़ा नहीं करने की अपील गई है।
दिल्ली के सभी संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। आबकारी विभाग के द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया है कि सभी को नियमों का पालन करना होगा और जो भी दुकानदार नियमों का पालन नहीं करेगा उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। दो दिनों तक हर हाल में शराब की दुकानों को बंद रखना है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को अंजाम न दिया जा सके।
इंटरनेट सेवाएं बंद
सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सीजेपी और विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शन के बीच पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली पुलिस ने जनपथ-कर्तव्य पथ चौराहे के आसपास 4 किलोमीटर के दायरे में 24 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद करने का आदेश जारी किया है। यह प्रतिबंध 9 अक्टूबर रात 10 बजे से 10 अक्टूबर रात 10 बजे तक लागू रहेगा। पुलिस ने एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया, जियो और MTNL जैसी टेलीकॉम कंपनियों को आदेश लागू करने के लिए कहा है।