'पठान हूं डरता नहीं', अंडरवर्ल्ड की धमकियों से नहीं डरे थे Shah Rukh Khan, डायरेक्टर ने किया खुलासा - when shah rukh khan not afraid by underworld threat director sanjay gupta revealed

Published on 7 सित॰ 2026

हिंदी सिनेमा के एक मशहूर निर्देशक ने खुलासा किया है कि शाह रुख खान अंडरवर्ल्ड की धमकियों से नहीं डरे थे।

सुपरस्टार शाह रुख खान (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

सुपरस्टार शाह रुख खान (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. जब अंडरवर्ल्ड से मिली थी एक्टर को धमकी

  2. धमकियों से नहीं डरे थे शाह रुख खान

  3. इस डायरेक्टर ने अब किया खुलासा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में एक दौर ऐसा आया था, जब अंडरवर्ल्ड से मिली धमकियों और हमलों से इंडस्ट्री हिल गई थी। उस दौरान कई बड़े-बड़े सुपरस्टार्स को जान से मारने की धमकियां भी मिलीं। उनमें सुपरस्टार शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) का नाम भी शामिल रहा था। 

कांटे जैसी कई मूवीज बनाने वाले निर्देशक संजय गुप्ता (Sanjay Gupta) ने इस बात का खुलासा किया है कि जब शाह रुख खान को अंडरवर्ल्ड से धमकी मिली तो उसके बाद किंग खान की क्या प्रतिक्रिया थी। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं-

अंडरवर्ल्ड से नहीं थे शाह रुख खान

पिछली सदी के आखिरी दशक में बड़े-बड़े सितारों से लेकर फिल्ममेकर्स तक को अंडरवर्ल्ड की धमकियां मिलती थीं। हालांकि फिल्ममेकर संजय गुप्ता का दावा है कि इस दौर में एकमात्र अभिनेता शाह रुख खान कभी दबाव में नहीं आए। संजय ने हाल ही में हुसैन जैदी फाइल्स के यूट्यूब चैनल पर हुई बातचीत में बताया कि अगर कोई एक शख्स था, जिसने अंडरवर्ल्ड की तरफ से मिले किसी भी ऑफर को ठुकराने से इनकार किया, तो वह शाह रुख खान थे।

यह भी पढ़ें- 'आपने शाह रुख खान को क्यों मारा...' Baazigar का एक सीन देखने के बाद भावुक हो गई थी फैन, दलीप ताहिल से पूछा सवाल

shahrukhkhan

संजय ने कहा- मनीषा कोइराला के सेक्रेटरी थे, बहुत सीधे-सादे इंसान थे। फिर एक दिन कोई उनके ऑफिस में आया और उन्हें गोली मारकर चला गया। इसके बाद राकेश रोशन पर भी गोली चलाई गई। हम लोग उस वक्त आसान और सॉफ्ट टारगेट थे। ये सिर्फ फिरौती के लिए आने वाली कॉल्स नहीं थीं, मामला इससे कहीं अलग था।

shahrukhkhan (1)

उन्होंने आगे बताया कि उस दौर में लगभग हर बड़े अभिनेता और अभिनेत्री को अंडरवर्ल्ड की फिल्मों में काम करने के लिए कागजों पर साइन कर लिया जाता था। यहां तक कि अंडरवर्ल्ड से जुड़े लोग सेट पर भी आकर बैठ जाते थे। संजय ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में सिर्फ एक ऐसा शख्स था शाह रुख खान।

जब उन्हें धमकी दी गई तो उन्होंने कहा पिक्चर तो कभी नहीं करूंगा, शो भी नहीं करूंगा। पठान हूं, गोली मारनी है मार दो उससे डरता नहीं हूं।

शाह रुख खान की अगली फिल्म

किंग खान की अगली फिल्म के बारे में बात की जाए तो उसका नाम किंग है। शाह रुख खान की ये मोस्ट अवेटेड मूवी इसी साल क्रिसमस के मौके पर 24 दिसंबर 2026 दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।