Sehat Samvad 2026: फ्लू हो जाए तो क्या करना चाहिए? सर गंगाराम हॉस्पिटल के डॉक्टर से जानें

Published on 7 सित॰ 2026

सेहत संवाद 2026 में नई दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल के डॉक्टर सौमित्र रावत ने फ्लू को लेकर बहुत विस्तार से बात की है. उन्होंने वैक्सीन लेने से लेकर ये भी बताया है कि हमें कैसे लक्षणों के दिखने पर डॉक्टर के पास जाना चाहिए. अपना खानपान कैसा रखना चाहिए. दरअसल फ्लू होने के दौरान पेरासिटामोल जैसी दवाएं लेने से लेकर खानपान तक के बारे में लोगों में बहुत ज्यादा जागरूकता नहीं होती है. कई बार वो घबरा जाते हैं. इसे लेकर डॉ सौमित्र रावत का कहना है कि हमें किस तरह से इस दौरान कॉमन सेंस का यूज करना है. इसी के साथ उन्होंने ये भी जानकारी दी कि कौन से लक्षण दिखने पर आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए.

इस वक्त ज्यादातर जगहों पर वायरल फ्लू के मामले देखने में आ रहे हैं. ऐसे में लोगों के बीच क्या बेसिक जानकारी है. इसे लेकर डॉक्टर सौमित्र ने बताया है कि आपको आराम करने से लेकर अपने खानपान को कैसा रखना चाहिए. क्या खाना चाहिए और कौन सी चीजों को खाने से हमें परहेज करना चाहिए. चलिए विस्तार के साथ जान लेते हैं.

आराम करना है बेहद जरूरी

डॉक्टर सौमित्र कहते हैं कि जब आपको फ्लू हो तो आप घर पर रहें. सबसे ज्यादा जरूरी है रेस्ट, क्योंकि जितना हम आराम करते हैं बॉडी की इम्यूनिटी उतनी ही बढ़ती है. आज के समय में हमारी जो दिनचर्या है. उसमें लोग 18 या 16 घंटे काम करते हैं. ऐसे में जब आपको फ्लू हो तो आपको आराम करना बहुत जरूरी है.

दूसरी सबसे जरूरी चीज क्या है?

बातचीत के दौरान डॉक्टर सौमित्र कहते हैं कि फ्लू होने पर दूसरी चीज है जो इंपोर्टेंट है कि जब फ्लू हुआ और गला खराब है तो आप पानी खूब पीजिए. शरीर में पानी की कमी बिल्कुल भी न होने दें और पर्याप्त रूप से खुद को हाइड्रेट रखें. जितना आप पानी पिएंगे उतना जल्दी आप अच्छा महसूस करने लगेंगे.

अगर आपको फीवर (बुखार) है तो आप पैरासिटामोल ले सकते हैं. इसके अलावा आप जिंजर टी लीजिए, लेमन टी लीजिए. इससे आपके गले की जो सीक्रेशन (गले में कफ की वजह से चिपचिपापन, खिचखिच महसूस होना) है वो निकल जाती है. बाकी कोई लॉजेंजस (कफ ड्रॉप्स या मुंह में रखकर चूसने वाली टेबलेट) ले लीजिए. अगर इससे आपका बुखार कम हो रहा है तो कुछ करने की जरूरत नहीं है.

डॉक्टर को कब दिखाएं

एक्सपर्ट सौमित्र रावत कहते हैं कि आपको डॉक्टर को तब दिखाना है जब आपका बुखार दो दिन के बाद भी खत्म नहीं हो रहा है, या फिर फीवर बहुत ज्यादा हाई है. फीवर के साथ रैशेज हो रहे हैं. अगर सांस लेने में समस्या हो रही है या बहुत ज्यादा कफ हो रहा है. उल्टी आ रही है या चक्कर आ रहे हैं. तब आपको तुरंत डॉक्टर को दिखाना है. एक तरह से देखा जाए तो लक्षणों के हिसाब से कॉमन सेंस को यूज करना है.

खानपान का रखें ध्यान

जब बुखार हो तो आपको अपनी हेल्थ का ख्याल रखना है. क्या खा रहे हैं वो सबसे जरूरी है, क्योंकि बॉडी को हील करने के लिए आवश्यक है. आप प्रोसेस फूड अवॉइड करिए, फैटी फूड न खाएं, पिज्जा, बर्गर से दूर रहिए, घर का खाना खाइए, अल्कोहल न पिएं और कॉफी मत पीजिए. ये शरीर को डिहाइड्रेट (शरीर में पानी कम होना) करती है. इस तरह से फ्लू के लक्षण दिखने पर उसी के हिसाब से आप खुद को ट्रीट कर सकते हैं.

शशि सिंह

शशि सिंह

शशि सिंह टीवी9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. उत्तर प्रदेश के बरेली शहर से ताल्लुक रखने वाली शशि ने बरेली कॉलेज (महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय) से आर्ट्स से ग्रेजुएशन किया है और अमर उजाला से संबंद्ध इंस्टीट्यूट 'द आरोहन मीडिया स्कूल' से इंटीग्रेटेड डिजिटल मीडिया में पीजी डिप्लोमा कर चुकी हैं. इसके साथ ही अमर उजाला से ही इन्होंने बतौर जूनियर कंटेंट राइटर पत्रकारिता के करियर की शुरुआत की. वह रिलीजन, रिलेशनशिप, फूड, हेल्थ, और मनोरंजन जैसे टॉपिक्स पर लिखती हैं. इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन सालों से ज्यादा का अनुभव है. वहीं मनोरंजन के साथ राजनीति, क्राइम और देश-दुनिया की खबरों के लेखन में भी दिलचस्पी रखती हैं. इसके अलावा इन्होंने 'टेकवन स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन' से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री भी ली है. वह किताबें पढ़ने, कविताएं और शायरी लिखने-पढ़ने का शौक रखती हैं और नई-नई चीजों को एक्सप्लोर करना पसंद करती हैं.

Read More

google button