लुधियाना (उत्तम हिन्दू न्यूज): लुधियाना से कांग्रेस सांसद और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री स्वर्गीय बूटा सिंह को लेकर चुनावी सभा में कथित तौर पर अपमानजनक और जातिसूचक टिप्पणी करने के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC) ने सख्त रुख अपनाया है।
आयोग के अध्यक्ष किशोर मकवाना की अध्यक्षता में सोमवार को मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान स्वर्गीय बूटा सिंह के बेटे सरबजोत सिंह के अलावा तरनतारन के डीएसपी हरप्रीत सिंह और डीएसपी गुलजार सिंह भी मौजूद रहे। सुनवाई के बाद आयोग ने पुलिस को निर्देश दिया कि राजा वड़िंग समेत मामले में नामजद सभी आरोपियों को पांच दिनों के भीतर गिरफ्तार किया जाए और इसकी स्टेटस रिपोर्ट आयोग के समक्ष पेश की जाए।
नवंबर 2025 की सभा में दिया था बयान
यह मामला नवंबर 2025 में आयोजित एक चुनावी सभा से जुड़ा है। आरोप है कि सभा के दौरान राजा वड़िंग ने पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री बूटा सिंह के रंग और उनके पुराने पेशे को लेकर टिप्पणी की थी। वायरल हुए बयान में वड़िंग कथित तौर पर पंजाबी में कहते सुनाई दिए थे कि बूटा सिंह का रंग काला था और वह चारा डालने का काम करते थे, इसके बाद कांग्रेस द्वारा उन्हें देश का गृह मंत्री बनाए जाने की बात कही। इस बयान को लेकर बूटा सिंह के परिवार और अनुसूचित जाति से जुड़े लोगों ने आपत्ति जताई थी। मामले में शिकायत के बाद राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने सुनवाई शुरू की।
पुलिस को पांच दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश
सोमवार की सुनवाई में आयोग ने पुलिस को कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए। आयोग ने राजा वड़िंग समेत सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर पांच दिनों के भीतर स्टेटस रिपोर्ट सौंपने को कहा है। मामले की कार्रवाई पर अब पंजाब पुलिस की अगली भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
हाईकोर्ट जा सकते हैं राजा वड़िंग
आयोग के इस निर्देश के बाद राजा वड़िंग के पास कानूनी रास्ता अपनाने का विकल्प मौजूद है। वह आयोग के आदेश को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दे सकते हैं। जरूरत पड़ने पर मामला आगे सुप्रीम कोर्ट तक भी जा सकता है। फिलहाल इस मामले में आयोग के निर्देश के बाद पंजाब की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज होने की संभावना है।
You Might Be Interested In
- शिरोमणी अकाली दल ने पीपीसीबी से सरहिंद नहर में अनुपचारित सीवेज के बहने को तत्काल रोकने की मांग की
- ट्राइडेंट ग्रुप ने पांचवीं बार जीता ‘बेस्ट इन-हाउस स्टूडियो’ अवॉर्ड
- पंजाब CM भगवंत मान और PCA स्टेडियम को उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
- पंजाब स्टेट डियर राखी बंपर में भनोट एंटरप्राइजिज ने मारी बाजी
- जीजा की आंखें फोड़ीं, चेहरे पर चाकू से 83 बार किए वार, चार मिनट तक दो साले ढाते रहे कहर, लोग बनाते रहे वीडियो
- ‘देश का अपमान महंगा पड़ेगा’, न्यूयॉर्क में भागवत के कार्यक्रम से पहले तिरंगे के अनादर पर भड़के रिजिजू