Sarkari Naukri October 2026: अक्टूबर में 47 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं से ग्रेजुएट तक के लिए मौके

Published on 29 सित॰ 2026

Sarkari Naukri October 2026: अगर आप सरकारी नौकरी (Government Job) की तैयारी कर रहे हैं, तो अक्टूबर का महीना (October Sarkari Naukri 2026) आपके लिए अहम हो सकता है। बैंकिंग(Banking), रेलवे (Railways), शिक्षा (Education), पुलिस (Police) और इंजीनियरिंग क्षेत्र (Engineering Sector) में हजारों पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इनमें बिहार शिक्षक भर्ती, केनरा बैंक अप्रेंटिस, UPSC इंजीनियरिंग सर्विस, SSC CHSL और MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती (Police Constable Recruitment) शामिल हैं। इन भर्तियों में अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 

हालांकि, हर भर्ती की आयु सीमा, पात्रता, आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया अलग है। ऐसे में आवेदन करने से पहले संबंधित भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देख लें।

BPSC TRE 4.0: 33,320 शिक्षक पदों पर भर्ती

बिहार लोक सेवा आयोग (Bihar Public Service Commission) ने स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE 4.0 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के जरिए 33,320 शिक्षक पद भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन 25 सितंबर 2026 से शुरू हो चुके हैं। इच्छुक उम्मीदवार 26 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इसी तारीख तक आवेदन शुल्क जमा करने का भी मौका है। परीक्षा की तारीख फिलहाल घोषित नहीं की गई है। एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले जारी किया जाएगा।

Canara Bank Apprentice: 3,500 पदों पर मौका

केनरा बैंक (Canara Bank) ने ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए अप्रेंटिस के 3,500 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तारीख 17 अक्टूबर 2026 है। ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन करने से पहले शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य जरूरी शर्तों को जरूर जांच लें।

UPSC ESE 2027: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट के लिए भर्ती

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा (ESE) 2027 के जरिए 480 पदों पर भर्ती की जाएगी। इंजीनियरिंग की डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह एक अहम अवसर है। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर 2026 है। उम्मीदवारों को अपनी इंजीनियरिंग शाखा के अनुसार पात्रता की शर्तें जांचने के बाद ही आवेदन करना चाहिए।

SSC CHSL 2026: 12वीं पास के लिए 2,536 पद

SSC CHSL 2026 के तहत 2,536 पदों पर भर्ती की जा रही है। 12वीं पास उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 7 अक्टूबर 2026 है, जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 8 अक्टूबर है। फॉर्म में सुधार के लिए 14 से 16 अक्टूबर 2026 तक का समय दिया गया है। आवेदन शुल्क 100 रुपये है। SC, ST, महिला और PH श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है। उम्मीदवार की उम्र 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि, अलग-अलग पदों के लिए पात्रता शर्तें अलग हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें: Kedar Kashyap Wife Property: मंत्री की पत्नी की कंपनी को जमीन? 20 करोड़ के प्लॉट पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

MP Police Constable: 7,500 कांस्टेबल पद

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (Madhya Pradesh Employees Selection Board) की पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 (Police Constable Recruitment) के जरिए 7,500 जनरल ड्यूटी (GD) कांस्टेबल पद भरे जाएंगे।इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर 2026 है। उम्मीदवार 11 अक्टूबर 2026 तक अपने आवेदन में सुधार कर सकते हैं। लिखित परीक्षा 19 नवंबर 2026 से शुरू होने वाली है। इस भर्ती में शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार निर्धारित है और 8वीं-10वीं पास उम्मीदवारों के लिए भी अवसर बताए गए हैं। आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में अपनी पात्रता जरूर जांचें।

आवेदन करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

सरकारी नौकरी  (Government Job) के लिए आवेदन करते समय सिर्फ अंतिम तारीख देखना पर्याप्त नहीं है। हर भर्ती में आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क, आरक्षण, चयन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज अलग हो सकते हैं। इसलिए आवेदन करने से पहले संबंधित भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें। अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए आवेदन और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया समय रहते पूरी कर लेना बेहतर है।

ये भी पढ़ें:Rahul Gandhi Balaghat Visit: नेता विपक्ष राहुल गांधी के बालाघाट दौरे पर खेल मंत्री विश्वास सारंग का हमला, कहा- जहां भी जाते हैं, झूठ और फरेब की राजनीति करते हैं