
सारा अली खान गोल्डन टेंपल में रोईं
Sara Ali Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘उड़ता तीर’ को लेकर काफी चर्चा में हैं. फिल्म की रिलीज नजदीक है और वो इसके प्रमोशन में आयुष्मान खुराना के साथ पूरी तरह बिजी चल रही हैं. प्रमोशन के इसी सिलसिले में दशहरा के दिन सारा अली खान और आयुष्मान खुराना अमृतसर के गोल्डन टेंपल पहुंचे. गुरु घर में अरदास करते हुए सारा अली खान बेहद इमोशनल हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े. इस दौरान उनके साथ आयुष्मान खुराना भी नजर आए, जिन्होंने गुरुद्वारे में प्रार्थना की. हालांकि, अब सारा अली खान का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. लोग पूछ रहे हैं कि आखिर क्यों एक्ट्रेस रोईं?
फिल्म ‘उड़ता तीर’ के जरिए सारा अली खान और आयुष्मान खुराना की यह जोड़ी पहली बार पर्दे पर साथ नजर आने वाली है. जिसे लेकर फैन्स भी काफी एक्साइटेड हैं. फिल्म की सफलता की कामना के लिए दोनों एक्टर्स अमृतसर के गोल्डन टेंपल पहुंचे थे. वायरल वीडियो में सारा अली खान और आयुष्मान दरबार साहिब में प्रार्थना करते दिखे. इस दौरान सारा इमोशनल हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े.
क्यों गोल्डन टेंपल में रोईं सारा अली खान?
दरअसल सारा अली खान ने गोल्डन टेंपल से आयुष्मान के साथ एक तस्वीर शेयर की है. जहां दोनों एक्टर्स ने व्हाइट कपड़े पहने हुए थे और सारा ने दुपट्टे से अपना सिर ढका हुआ था. वहीं, वो दोनों हाथ जोड़कर प्रार्थना करते दिख रहे थे. इस तस्वीर के साथ सारा ने लिखा, ”हैप्पी दशहरा, सभी को ढेर सारा प्यार, अच्छी किस्मत और खुशियां मिलें,” और इस तरह उन्होंने अपने फॉलोअर्स को त्योहार की शुभकामनाएं दीं. हालांकि, इस तस्वीर के बाद इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो गया. इस क्लिप में सारा काफी इमोशनल होती नजर आ रही हैं. दरबार साहिब में प्रार्थना करते हुए उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े. इस दौरान वो फूट-फूटकर रोती दिखीं, हालांकि उन्होंने खुद को काफी कंट्रोल भी किया.
What happened to Sara ali khan 😨
She and Ayushman Khurana was at Gurudwara to promote their new film Udta teer .
Suddenly sara ali khan got so emotional that she started crying so much 😨.
Look at reaction of Ayushman he was also shocked by this emotion of sara.
Hope she is fine .
— Jeet (@JeetN25) October 20, 2026
कब रिलीज होगी ‘उड़ता तीर’?
‘उड़ता तीर’ की रिलीज से पहले सारा अली खान और आयुष्मान खुराना गोल्डन टेंपल पहुंचे. यह फिल्म 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी. पहले यह फिल्म 9 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई. वहीं, आकाश ए. कौशिक ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है.

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.
Read More