लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने पूर्ववर्ती सरकारों पर शहीदों और विस्थापित समुदायों की अनदेखी का आरोप लगाया। अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सत्ता में रहते शहीदों को याद करने और तिरंगा यात्रा निकालने जैसे कदम उठाए जाते तो उसका अलग महत्व होता। उन्होंने रोजगार को प्राथमिकता देने और कमजोर वर्गों को संवैधानिक अधिकार दिलाने की बात कही।
Modified Date: August 15, 2026 / 11:54 pm IST
Published Date: August 15, 2026 9:00 pm IST
HIGHLIGHTS
- संजय निषाद ने अखिलेश यादव और पूर्ववर्ती सरकारों पर शहीदों व विस्थापित समुदायों की उपेक्षा का आरोप लगाया।
- उन्होंने कहा कि केवल पैसा बांटना समाधान नहीं है, बल्कि रोजगार और आत्मनिर्भरता के लिए बेहतर व्यवस्था जरूरी है।
- मंत्री ने दावा किया कि NDA सरकार कमजोर और वंचित समुदायों को सम्मान, अवसर और संवैधानिक अधिकार दिलाने के लिए काम कर रही है
लखनऊ : Sanjay Nishad On Akhilesh Yadav : कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि देश की आजादी के लिए जिन लोगों ने तलवार और तोप का सामना किया, फांसी पर चढ़े और अपना सबकुछ गंवाया, उनके लिए पिछली सरकारों ने कुछ नहीं किया। अंग्रेजों और मुगलों के दौर में विस्थापित हुए ऐसे लोगों को स्थापित करने और उन्हें संवैधानिक अधिकार दिलाने के लिए एनडीए सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जो निर्बल हैं, उन्हें सबल बनाना हमारी सरकार की प्राथमिकता है।संजय निषाद ने कहा कि आज स्वतंत्रता दिवस है, लेकिन पूर्व की सरकारों में कुछ लोगों ने सत्ता और अवसर मिलने के बाद भी आजादी का महत्व नहीं समझा। देश को आजाद कराने और संविधान निर्माण की राह तैयार करने में जिन उजड़े-बिखरे लोगों का योगदान रहा, सत्ता में रहने वालों ने उनकी सुध नहीं ली थी। लेकिन अब हमारी सरकार में इन सभी को अवसर मिले हैं।
सपा मुखिया अखिलेश यादव के मुद्दे पर कटाक्ष करते हुए निषाद ने कहा कि सत्ता में रहते उन्होंने शहीदों को याद किया होता, तिरंगा यात्रा निकाली होती और देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाली उजड़ी जातियों के उत्थान के लिए काम किया होता तो उसका महत्व होता। अब एनडीए सरकार ऐसे समाज को सम्मान देने और आगे बढ़ाने का काम कर रही है।उन्होंने सपा पर महिलाओं की उपेक्षा का भी आरोप लगाया। कहा कि जब सपा सत्ता में थी, तब महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया गया। ऐसे में अब उनसे किसी बड़े बदलाव की उम्मीद कैसे की जा सकती है।
पैसा नहीं, रोजगार और व्यवस्था की जरूरत
संजय निषाद ने कहा कि लोगों को केवल पैसा बांटने के बजाय ऐसी व्यवस्था की जरूरत है, जो उन्हें आत्मनिर्भर बनाए। लोकतंत्र में सीधे पैसा देना समाधान नहीं है। बेहतर नीति और योजनाओं के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने और आगे बढ़ने में सहायता देने की जरूरत है। हमारी सरकार रोजगार के अवसर देने के साथ लोगों को इसके लिए आवश्यक सहयोग भी दे रही है।
उन्होंने कहा कि अंग्रेजों और मुगलों के दौर में विस्थापित हुए लोगों को हमारी सरकार फिर से स्थापित कर रही है। जो लोग पिछली व्यवस्थाओं के ‘गजट और बजट’ के शिकार रहे हैं, उनके संवैधानिक अधिकारों के लिए हम हमेशा आवाज उठाएंगे।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Swarna Sharada Scholarship 2026: “नक्सल मुक्ति के बाद आजादी की सांस ले रहा बस्तर.. यहां से मेरा खास लगाव”.. स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप समारोह में सुनें IBC24 के डायरेक्टर दिनेश गोयल का सम्बोधन
- IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: IBC24 स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप कार्यक्रम में पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा, बताया क्यों निकाली थी तिरंगा यात्रा, यहां देखे लाइव कार्यक्रम
- Retirement Age Hike 2026 Announcement: इतने साल के लिए टल गया रिटायरमेंट.. अब इस तारीख तक नहीं होगी सेवानिवृत्ति, CM ने किया बड़ा ऐलान
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
प्रश्न 1: संजय निषाद ने अखिलेश यादव पर क्या तंज कसा?
उत्तर: संजय निषाद ने कहा कि सत्ता में रहते अखिलेश यादव ने शहीदों को याद किया होता और तिरंगा यात्रा निकाली होती तो उसका अलग महत्व होता।
प्रश्न 2: संजय निषाद ने पूर्व सरकारों पर क्या आरोप लगाए?
उत्तर: उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व सरकारों ने आजादी के संघर्ष में योगदान देने वाले विस्थापित और वंचित समुदायों के लिए पर्याप्त काम नहीं किया।
प्रश्न 3: संजय निषाद ने रोजगार को लेकर क्या कहा?
उत्तर: उन्होंने कहा कि केवल पैसा बांटना समाधान नहीं है। लोगों को रोजगार, बेहतर नीतियों और ऐसी व्यवस्था की जरूरत है जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें।
प्रश्न 4:
उत्तर:
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.