सैमसंग 22 जुलाई को लंदन में Galaxy Unpacked इवेंट में Galaxy Z Fold 8, Z Flip 8 और Watch 9 सीरीज लॉन्च करेगा। ...और पढ़ें

Samsung के तीन नए फोल्डेबल 5G फोन, 200MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग अगले हफ्ते 22 जुलाई को लंदन में Galaxy Unpacked 2026 इवेंट आयोजित करने जा रहा है। इस इवेंट में कंपनी अपने नेक्स्ट GEN फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी 3 नए फोल्ड फोन पेश करेगी, जिसमें Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Fold 8 Ultra और Galaxy Z Flip 8 भी शामिल होगा।
इवेंट के दौरान न सिर्फ फोल्डेबल फोन्स बल्कि Galaxy Watch 9 और Watch Ultra 2 को भी पेश किया जा सकता है। हालांकि इस लॉन्च से ठीक पहले कई रिपोर्ट्स में आने वाले फोल्डेबल फोन के संभावित स्पेसिफिकेशन और कीमत भी सामने आ गई है। कंपनी ने भारत में प्री-रिजर्वेशन भी शुरू कर दिया है। चलिए पहले लॉन्च डिटेल्स पर एक नजर डालते हैं...
नए फोल्डेबल फोन्स की लॉन्च डिटेल्स
सैमसंग का ये मेगा Galaxy Unpacked इवेंट 22 जुलाई को लंदन में होगा। कंपनी ने आने वाले फोल्डेबल फोन के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिए हैं। ग्राहक Samsung India के जरिए ₹999 का टोकन देकर डिवाइस को रिजर्व कर सकते हैं।

Samsung Galaxy Z Fold 8 सीरीज के संभावित स्पेसिफिकेशन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल Galaxy Z Fold 8 लाइनअप के दो वेरिएंट आ सकते हैं, जिसमें एक स्टैंडर्ड Galaxy Z Fold 8 जिसमें चौड़ा फॉर्म फैक्टर होगा और एक प्रीमियम Galaxy Z Fold 8 Ultra मॉडल शामिल होगा।
रेगुलर मॉडल में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 7.6-इंच का फोल्डेबल AMOLED डिस्प्ले भी मिल सकता है, जबकि Ultra मॉडल में बड़ी 8-इंच की प्राइमरी डिस्प्ले और 6.5-इंच की कवर स्क्रीन मिल सकती है, जिसमें क्रीज काफी कम होगा।
दोनों फोल्डेबल डिवाइस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 for Galaxy चिपसेट मिल सकता है। साथ ही फोन में 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज मिल सकती है।
Samsung Galaxy Z Fold 8 सीरीज के संभावित कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए Galaxy Z Fold 8 में डुअल 50MP रियर कैमरा मिल सकता है, जबकि अल्ट्रा मॉडल में फ्लैगशिप-ग्रेड 200MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है, जिसके साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10MP का टेलीफोटो कैमरा भी मिल सकता है।
वहीं, Galaxy Z Flip 8 में कंपनी अपना कॉम्पैक्ट डिजाइन दे सकती है, जहां 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ बड़ी 6.9-इंच की फोल्डेबल AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। अलग अलग मार्केट के हिसाब से इसमें सैमसंग का Exynos 2600 प्रोसेसर या Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिल सकता है।
डिवाइस में 12GB तक RAM और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है। फ्लिप फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड और 10MP का फ्रंट कैमरा भी मिल सकता है।
Samsung Galaxy Z Fold 8 सीरीज की संभावित कीमत
कीमत को लेकर कंपनी ने अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है और ऑफिशियल कीमतों के लिए हमें लॉन्च इवेंट का वेट करना होगा। हालांकि कुछ हालिया रिपोर्ट्स में इन डिवाइस की संभावित कीमत सामने आई है।
- Samsung Galaxy Z Flip 8: कीमत लगभग ₹1,19,999
- Samsung Galaxy Z Fold 8: कीमत लगभग ₹1,74,999
- Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: कीमत लगभग ₹1,99,990
यह भी पढ़ें- Vivo का 6,500 mAh बैटरी वाला किफायती 5G फोन आज होगा लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी