Salman Khan: सलमान खान ने देर रात किया पोस्ट, फैंस से पूछा- 'आप लोगों की तबीयत कैसी है?' फैंस बोले- पहले आप बताइए - Haribhoomi

Published on 20 जुल॰ 2026

सलमान खान ने देर रात 5 तस्वीरें शेयर कर पूछा- 'आप लोगों की तबीयत कैसी है?' हाल ही में सेहत को लेकर उठे सवालों के बीच सलमान खान का नया पोस्ट वायरल हो गया।

Salman Khan

सलमान खान ने देर रात शेयर किया पोस्ट

  • Published: 20 Jul 2026, 10:19 AM IST
  • Last Updated: 20 Jul 2026, 10:19 AM IST

Salman Khan: सलमान खान एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से चर्चा में आ गए हैं। इस बार उन्होंने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी पांच नई तस्वीरें शेयर की। तस्वीरों से ज्यादा उनके कैप्शन ने लोगों का ध्यान खींचा। सलमान ने लिखा, "आप लोगों की तबीयत कैसी है?" इसके बाद सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

हैट वाले लुक में आए नजर

सलमान खान ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वह अलग-अलग स्टाइलिश हैट पहने नजर आ रहे हैं। ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों में उनका लुक काफी अलग दिख रहा है। हल्की दाढ़ी और सिंपल अंदाज में उन्होंने कैमरे के सामने कई पोज दिए हैं। सलमान की तस्वीरों से ज्यादा उनके कैप्शन ने लोगों का ध्यान खींचा। उन्होंने फैंस से पूछा, "आप लोगों की तबीयत कैसी है?"

क्यों उठे थे सेहत पर सवाल?

Guys what's wrong with Salman Khan?

Just look at his face, he is looking like a grandfather. He is not able to walk properly also 😭 pic.twitter.com/g8ffSlsfof

— Chota Don (@choga_don) July 19, 2026

हालही में सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उस वीडियो को देखकर कई फैंस ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई थी। लोगों का कहना था कि सलमान पहले से ज्यादा दुबले और थोड़े थके हुए नजर आ रहे हैं। कुछ पैपराजी अकाउंट्स ने भी इसी तरह के कैप्शन के साथ वीडियो शेयर किए थे, जिसके बाद उनकी तबीयत को लेकर फैंस चिंता में थे।

फैंस ने दिए दिलचस्प रिएक्शन
सलमान के पोस्ट पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "अगर आप ठीक हैं तो हम सब भी ठीक हैं, पहले आप बताइए कैसे हैं।" वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, "सब ठीक है भाई, आप भी अपना ध्यान रखिए।" कई फैंस ने उनकी अच्छी सेहत की कामना भी की।

फिल्मों में व्यस्त हैं सलमान
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही फिल्म 'मातृभूमि' में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए उन्होंने कड़ी ट्रेनिंग की है और अपने किरदार के लिए खास तैयारी की है। इसके अलावा खबर है कि वह नयनतारा के साथ भी एक नई फिल्म में दिखाई देंगे।

यह भी पढ़े-  सलमान खान की बिगड़ी तबीयत? वायरल वीडियो में बदले-बदले दिखे भाईजान, फैंस बोले- 'पहचानना मुश्किल'