
Samsung Galaxy S26 FEImage Credit source: Samsung
सैमसंग ने गैलेक्सी S26 सीरीज के नए फैन एडिशन फोन Galaxy S26 FE को चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है. फोन की शुरुआती कीमत 699 अमेरिकी डॉलर (करीब 66 हजार रुपये) रखी गई. इसमें 6.7 इंच का डायनेमिक AMOLED 2X डिस्प्ले, 4,900mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. फोन की बिक्री 4 सितंबर से शुरू होगी, जबकि भारत में इसकी कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है.
कीमत और बिक्री
Samsung Galaxy S26 FE की शुरुआती कीमत 699 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 66 हजार रुपये रखी गई है. यह कीमत 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की है. फोन की बिक्री 4 सितंबर से चुनिंदा देशों में शुरू होगी. भारत में भी इसे जल्द लॉन्च किए जाने की उम्मीद है, हालांकि कंपनी ने अभी भारत की कीमत का खुलासा नहीं किया है.
डिस्प्ले और प्रोसेसर
गैलेक्सी S26 FE में 6.7 इंच का फुल-HD+ डायनेमिक AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. फोन में 3nm प्रोसेस पर बना Exynos 2500 प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 8GB रैम और 512GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है. फोन सैमसंग के One UI 9 पर चलता है, जो एंड्रॉयड 17 पर आधारित है. धूल और पानी से बचाव के लिए इसे IP68 रेटिंग मिली है.
50MP कैमरा से लैस
फोटोग्राफी के लिए गैलेक्सी S26 FE में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा OIS के साथ मिलता है. इसके अलावा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा 123 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है. टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल और 30x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है, जिसका फील्ड ऑफ व्यू 85 डिग्री है.
4,900mAh बैटरी और 45W चार्जिंग
सैमसंग गैलेक्सी S26 FE में 4,900mAh की बैटरी दी गई है. यह 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.4 और यूएसबी टाइप-C पोर्ट मिलता है. सुरक्षा के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. फोन का वजन करीब 193 ग्राम है और इसकी मोटाई 7.4mm है.
ये भी पढ़ें: सफर होगा सस्ता! फ्लाइट से लेकर होटल बुकिंग तक में आपके पैसे बचाएगा गूगल AI, जानें कैसे

विशाल मैथिल
भोपाल के रहने वाले हैं. कम्प्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन और मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद डिजिटल मीडिया में कदम रखा. दैनिक भास्कर से शुरुआत हुई. इसके बाद टाइम्स नाउ नवभारत और अमर उजाला जैसे संस्थान में टेक जर्नलिस्ट के दौर पर करने के बाद TV9 भारतवर्ष से जुड़े हैं. सोशल मीडिया कैंपेन को लीड करने और हिंदी मैग्जीन में भी काम करने का मौका मिला. फिलहाल टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और स्मार्टफोन की खबरें आप तक आसान भाषा में पहुंचाने का काम कर रहे हैं. गैजेट्स कंपेरिजन, गैजेट्स रिव्यूज और मोबाइल रिचार्ज जैसे टॉपिक्स पर भी अच्छी पकड़ रखते हैं. रिसर्च, एक्सप्लेनर, डाटा स्टोरी और इंफोग्राफिक्स के साथ जटिल खबरों को आसानी से कहने और टेक जगत की छोटी-बड़ी अपडेट आप तक पहुंचाने का हुनर रखते हैं. गैजेट्स के अलावा किताबों और म्यूजिक में भी खूब मन लगता है.
Read More