Rupi Soren Passes Away: रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का बुधवार रात निधन हो गया। उन्होंने रांची के हिल व्यू हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में रात करीब 8:30 बजे अंतिम सांस ली। अस्पताल के निदेशक डॉ. नितेश प्रिया ने न्यूज एजेंसी 'भाषा' को इसकी जानकारी दी।
बाबा के जाने के बाद माँ ही मेरी सबसे बड़ी छाँव थीं। आज वह छाँव भी प्रकृति की गोद में समा गयीं।
माँ....
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) October 7, 2026
18 सितंबर से अस्पताल में थी दाखिल
डॉ. नितेश प्रिया के मुताबिक, रूपी सोरेन को सांस लेने में परेशानी के बाद 18 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद से उनका इलाज चल रहा था। बुधवार रात करीब 8:30 बजे उनका निधन हो गया।
दुमका सीट से लड़ चुकी थी लोकसभा चुनाव
Rupi Soren Passes Away: गौरतलब हैं कि, वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन के अलावा खुद रूपी सोरेन खुद भी राजनीति में सक्रिय रही थीं। उन्होंने 1999 में बिहार के दौरान दुमका लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उनका मुकाबला बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी से हुआ था। वह यह चुनाव 5,000 से भी कम वोटों के अंतर से हार गई थीं। रूपी सोरेन के निधन की खबर सामने आने के बाद सोरेन परिवार और उनके समर्थकों में शोक का माहौल है।
News Alert! Jharkhand CM Hemant Soren's mother Rupi Soren dies in Ranchi hospital: Official https://t.co/GJK65zAIGN
— Press Trust of India (@PTI_News) October 7, 2026
Ranchi, Jharkhand: Rupi Soren, mother of Jharkhand Chief Minister Hemant Soren died at a Ranchi hospital while undergoing treatment for a prolonged illness. She was hospitalized since September 8
(Visuals from hospital) https://t.co/TIEyYCxjRY
— IANS (@ians_india) October 7, 2026
Read This Also:
Amazon And Flipkart Big Discount: आधी कीमत में घर लाएं नया लैपटॉप! फेस्टिव सीजन सेल में 50% से
निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर 25 साल पूरे करने पर विभिन्न देशों के नेताओं ने मोदी को बधाई दी
खेल मंत्रालय ने हॉकी इंडिया लीग को बचाने के लिये सात सदस्यीय समिति का गठन किया
झारखंड के मुख्यमंत्री की मां की स्थिति गंभीर, रांची के अस्पताल में जीवनरक्षक प्रणाली पर
आरबीआई का कदम महंगाई पर अंकुश, आर्थिक स्थिरता बनाये रखने में मददगार: बैंक अधिकारी