चेन्नई15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सरकार ने रविवार को फैसला जारी किया था।
तमिलनाडु सरकार ने रविवार को पब्लिक लॉ एंड ऑर्डर विभाग को RTI से मिली छूट वापस ले ली। यह फैसला आदेश जारी होने के कुछ ही घंटों बाद लिया गया।
सरकार ने पुलिस कार्रवाई, मानवाधिकार शिकायतों और राजनीतिक प्रदर्शनों से जुड़े रिकॉर्ड्स को RTI से बाहर करने का आदेश दिया था। यानी सरकार ऐसे मामलों की जानकारी सार्वजनिक नहीं करने वाली थी।
लेकिन इस पर सहयोगी दलों और पारदर्शिता के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया।

विपक्ष ने सवाल उठाए
CPI(M) सांसद सु वेंकटेशन ने भी फैसले पर सवाल उठाए। मूल आदेश में पब्लिक (लॉ एंड ऑर्डर) विभाग को तमिलनाडु सरकार की ओर से बनाई गई इंटेलिजेंस और सिक्योरिटी संस्था बताया गया था।
सरकार से जुड़े सुत्रों के मुताबिक, विवादित फैसले पहले सार्वजनिक किए जाते हैं। इसके बाद सरकार राजनीतिक और जनता की प्रतिक्रिया देखकर उन्हें जारी रखने या वापस लेने का फैसला करती है।
तमिलनाडु के प्रमुख भ्रष्टाचार-विरोधी संगठन अरप्पोर इयक्कम ने मूल फैसले को “चौंकाने वाला” बताया था। संगठन ने कहा था कि सरकार ने पब्लिक विभाग की लॉ एंड ऑर्डर विंग को RTI Act से बाहर कर दिया।
संगठन ने कहा, “पब्लिक विभाग की लॉ एंड ऑर्डर विंग के पास मौजूद हर सूचना को इंटेलिजेंस से जुड़ा बताना बेतुका है। तमिलनाडु सरकार को यह आदेश तुरंत वापस लेना चाहिए।”

विजय ने 24 घंटे में ज्योतिषी को OSD पद से हटाया था
तमिलनाडु में फ्लोर टेस्ट पास करने के कुछ घंटे बाद ही विजय ने ज्योतिषी राधन पंडित को स्पेशल ड्यूटी ऑफिसर (OSD) पद से हटा दिया थी। विजय ने पद से हटाने के 24 घंटे पहले ही उन्हें जिम्मेदारी दी थी, लेकिन विपक्ष और सहयोगी पार्टियों के विरोध के बाद फैसला वापस लेना पड़ा।
राधन लंबे समय से विजय के करीबी माने जाते हैं। उन्होंने विजय के मुख्यमंत्री बनने की भविष्यवाणी की थी। उनकी सलाह पर ही 10 मई को विजय के शपथ ग्रहण का समय भी बदला गया था। राधन ज्योतिषी होने के साथ TVK के प्रवक्ता भी रहे हैं।

4 मई को विधानसभा चुनाव रिजल्ट आने के बाद सबसे पहले राधन ही विजय के घर मिलने पहुंचे थे।
----------------------------------
ये खबर भी पढ़ें…
क्या विजय CM बनने के लिए श्योर थे, 2024 में TVK लॉन्च की, इसी साल आई फिल्म में कार का नंबर ‘TN 07 CM 2026’

तमिल एक्टर विजय ने तमिलनाडु की राजनीति में हीरो की तरह एंट्री की है। उनकी पार्टी TVK ने 234 में से 108 सीटों पर जीत हासिल की है। इस बीच विजय की फिल्म GOAT का एक सीन सोशल मीडिया पर वायरल है। फिल्म के एक सीन को उनके CM प्लान से जोड़कर देखा जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें…
.