RNTU Khelo India Samvad: राष्ट्रीय खेल दिवस से पहले 27 अगस्त 2026 को देशभर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की कई यूनिवर्सिटी से जुड़े 1,500 से ज्यादा युवाओं, खिलाड़ियों और स्टूडेंट्स को संबोधित करेंगे। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय (आरएनटीयू) को भी इस कार्यक्रम की मेजबानी का मौका मिला है। कार्यक्रम को लेकर विश्वविद्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें आरएनटीयू की प्रो. चांसलर डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स, मेरा युवा भारत, रायसेन की डिप्टी डायरेक्टर मोनिका चौधरी और विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार डॉ. संगीता जौहरी शामिल रहीं।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/08/25/rntu-khelo-india-samvad-27-august-2026-08-25-17-03-11.jpeg)
पीएम मोदी करेंगे युवाओं से ऑनलाइन संवाद
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना, खेल के क्षेत्र में हो रहे बदलाव और विकास से अवगत कराना और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का युवाओं, खिलाड़ियों और विद्यार्थियों के साथ ऑनलाइन संवाद होगा। इस दौरान स्वतंत्रता दिवस संदेश के प्रमुख अंशों का प्रसारण भी किया जाएगा। युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के साथ खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने, फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर भी चर्चा होगी।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/08/25/rntu-khelo-india-samvad-27-august-news-2026-08-25-17-03-45.jpeg)
‘युवाओं को नई संभावनाओं के प्रति प्रेरित करेगा संवाद’
आरएनटीयू की प्रो चांसलर डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स ने कहा कि ‘खेलो इंडिया संवाद’ युवाओं को खेलों से जोड़ने और उन्हें खेलों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण मंच है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का युवाओं, खिलाड़ियों और विद्यार्थियों से संवाद उन्हें खेल के क्षेत्र में नई संभावनाओं और अवसरों के प्रति प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि आरएनटीयू इस महत्वपूर्ण आयोजन की मेजबानी को गौरव का अवसर मानता है और युवाओं की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
रायसेन में भी होगा जिला स्तरीय आयोजन
मेरा युवा भारत, रायसेन की डिप्टी डायरेक्टर मोनिका चौधरी ने बताया कि इसी क्रम में रायसेन जिले में भी जिला स्तरीय ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें जिले के युवाओं, विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, युवा स्वयंसेवकों, खेल प्रेमियों और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता रहेगी। प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन के बाद युवाओं के साथ भौतिक परिचर्चा और संवाद होगा, जिसमें खेल एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर युवाओं के विचार और सुझाव लिए जाएंगे।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/08/25/rntu-khelo-india-samvad-august-news-hindi-27-august-2026-08-25-17-05-08.jpeg)
स्टूडेंट्स से सहभागिता की अपील
यूनिवर्सिटी की रजिस्ट्रार डॉ. संगीता जौहरी ने कहा कि आरएनटीयू में आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों और युवा प्रतिभाओं को प्रधानमंत्री के विचारों से सीधे जुड़ने तथा खेल और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर संवाद करने का अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और युवाओं से उत्साहपूर्वक सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मेरा युवा भारत रायसेन और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से संबंधित शैक्षणिक संस्थानों और विभागों के साथ समन्वय कर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
लेखक