हैरी पॉटर थीम वाला Realme 16 Pro लीक! ऐसा होगा जादुई दुनिया से जुड़ा नया स्मार्टफोन

Published on 7 सित॰ 2026

Sep 07, 2026 01:47 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Realme ने Flipkart पर Harry Potter थीम वाले नए स्मार्टफोन का टीजर जारी किया है, जिसके Realme 16 Pro Harry Potter Edition होने की उम्मीद है। इस फोन का डिजाइन बीते दिनों लीक हो गया 

Realme 16 Pro HP Edition

Realme ने खास हैरी पॉटर एडिशन फोन को टीज किया है।

टेक कंपनी Realme स्मार्टफोन यूजर्स के लिए जल्द ही एक खास सरप्राइज लेकर आ सकती है। कंपनी ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर एक नए Harry Potter थीम वाले प्रोडक्ट का टीजर जारी किया है। टीजर में प्रोडक्ट का नाम या पूरी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इसके संकेतों से माना जा रहा है कि कंपनी Realme 16 Pro का Harry Potter Edition लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। खास बात यह है कि इस फोन का रेंडर भी सामने आ चुका है।

Flipkart पर जारी टीजर में तीन पुराने जमाने के भूरे रंग के सूटकेस एक लगेज ट्रॉली पर रखे हुए दिखाई देते हैं। इसके साथ ‘Let The Magic Begin’ और ‘Coming Soon’ लिखा हुआ है। हालांकि Realme ने टीजर में फोन का नाम नहीं बताया है, लेकिन पूरा विजुअल Harry Potter की दुनिया से जुड़े संकेत देता है। टीजर में दिखाई गई थीम को Harry Potter के मशहूर प्लेटफॉर्म 9¾ से भी जोड़ा जा रहा है। इसी वजह से माना जा रहा है कि Realme किसी Harry Potter थीम वाले स्मार्टफोन या प्रोडक्ट पर काम कर रही है।

लीक रेंडर में दिखा खास डिजाइन

टीजर के अलावा टिप्स्टर सुधांशु अंबोर की ओर से कथित तौर पर इस फोन का एक रेंडर भी शेयर किया गया था। बाद में यह रेंडर हटा दिया गया, लेकिन इससे फोन के डिजाइन की संभावित जानकारी सामने आ गई। लीक तस्वीर में गहरे भूरे रंग का बैक पैनल दिखाई देता है, जिस पर लेदर जैसा टेक्सचर और डायमंड पैटर्न दिया गया है। इसके किनारों पर गोल्ड कलर की फिनिश दिखाई देती है। पीछे एक बड़ा स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल मौजूद है, जबकि बीच में सबसे प्रमुख रूप से Hogwarts का मेटैलिक क्रेस्ट दिया गया है।

Hogwarts क्रेस्ट में चारों Houses के प्रतीक दिखाई देते हैं। इसके साथ 'Draco Dormiens Nunquam Titillandus मोटो भी दिया गया है। इसके नीचे Harry Potter की ब्रांडिंग नजर आती है। यानी यह फोन केवल किसी नए कलर या बैक पैनल तक सीमित नहीं रहने वाला, बल्कि Harry Potter फैंस के लिए डिजाइन किया गया एक कलेक्टर-स्टाइल एडिशन हो सकता है।

12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलने की उम्मीद

लीक जानकारी के अनुसार Realme 16 Pro Harry Potter Edition को 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले कॉन्फिगरेशन में पेश किया जा सकता है। हालांकि खास बात यह है कि यही कॉन्फिगरेशन सामान्य Realme 16 Pro में भी उपलब्ध है। इसलिए फिलहाल यह साफ नहीं है कि Harry Potter Edition में हार्डवेयर लेवल पर कोई बदलाव किया जाएगा या कंपनी सिर्फ डिजाइन, सॉफ्टवेयर और पैकेजिंग को Harry Potter थीम में बदलेगी।

कंपनी ने Flipkart टीजर के जरिए भारत में इस खास एडिशन की मौजूदगी का संकेत जरूर दिया है, लेकिन इसकी कीमत और सेल की डेट अभी सामने नहीं आई है।

Realme 16 Pro में मिलते हैं ये फीचर्स

अगर Harry Potter Edition में सामान्य Realme 16 Pro वाले ही हार्डवेयर इस्तेमाल किए जाते हैं, तो फोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। इसका रिजॉल्यूशन 1272x2772 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 144Hz है। बढ़िया परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 7300 Max चिपसेट दिया गया है। इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी है, जिसे 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

कैमरा की बात करें तो Realme 16 Pro में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है, जिसमें OIS सपोर्ट मिलता है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। हालांकि Harry Potter Edition में कैमरा हार्डवेयर में कोई बदलाव होगा या नहीं, इसकी जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है।

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें