Ramayana Trailer Postponed: रणबीर की 'रामायण' का ट्रेलर हुआ पोस्टपोन तो फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन, कहा- 'सर ये गलत है'

Published on 24 जुल॰ 2026

Ramayana Trailer Postponed: रणबीर की 'रामायण' का ट्रेलर हुआ पोस्टपोन तो फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन, कहा- 'सर ये गलत है'

मेकर्स से नाराज हुए फैंस?

Ramayana Trailer Postponed: रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटिड फिल्म रामायण का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अभी तक फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज नहीं हुआ है. मेकर्स ने 24 जुलाई को फिल्म का ट्रेलर रिलीज करने का ऐलान किया था, जिसके बाद फैंस में काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही थी. लेकिन फैंस को और इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि रामायण का ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज नहीं होगा. जी हां, फिल्म का ट्रेलर पोस्टपोन्ड हो गया है. इस बात की जानकारी खुद निर्माता नमित मल्होत्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट कर दी है. जिसके बाद कमेंट सेक्शन में यूजर्स अपने रिएक्शन दे रहे हैं.

नमित ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर बताया है कि ट्रेलर की रिलीज को फिलहाल टाल दिया गया है. लेकिन मेकर्स का ये फैसला ज्यादातर यूजर्स को पसंद नहीं आया है और वो मेकर्स से अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. चलिए जानते हैं किसने क्या कहा है?

ये भी पढ़ें: Hero Villain Clash: रणबीर-यश से अक्षय-सैफ तक 2026 के अगले कुछ महीनों में भिड़ेंगे ये 6 हीरो और विलेन, कौन सबसे आगे?

रामायण का ट्रेलर अभी नहीं होगा रिलीज

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ का ट्रेलर फिलहाल रिलीज नहीं होगा. पहले इसे शुक्रवार, 24 जुलाई को रिलीज किया जाना था, लेकिन अब निर्माता नमित मल्होत्रा ने इसकी रिलीज को अगले आदेश तक टाल दिया है. इसकी वजह फिल्म का Sony Pictures Entertainment के साथ हुआ ग्लोबल पार्टनरशिप समझौता है. लेकिन ट्रेलर रिलीज न होने पर फैंस काफी नाराज हो गए हैं और कमेंट कर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं.

मेकर्स से नाराज हुए फैंस

नमित मल्होत्रा के पोस्ट पर यूजर्स जमकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- ये सही फैसला नहीं लिया है आपने सर. दूसरे यूजर ने कमेंट किया- “मुझे नहीं पता लेकिन मार्केट में एक नहीं स्ट्रेटजी आई है कि हाईप बनाओ और फिर पोस्टपोन कर दे. बहुत-बहुत निराशाजनक और ये लोग कहते हैं कि इनका क्रू हॉलीवुड की तरह प्रोफेशनल है. ” एक अन्य यूजर ने लिखा- मैं ट्रेलर का बहुत लंबे समय से इंतजार कर रहा था. लेकिन अब मैं न तो ट्रेलर देखूंग और न ही फिल्म. मैं सुबह 3 बजे उठा था सिर्फ ट्रेलर देखने के लिए. ” वहीं एक यूजर ने तो ये तक कह दिया है कि क्या ये मजाक चल रहा है?

Ramayan Trailer

नमित मल्होत्रा का पोस्ट

नमित मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर बताया कि उनका सपना ‘रामायण’ को पूरी दुनिया तक पहुंचाने का था, जो अब Sony Pictures Entertainment के साथ साझेदारी के जरिए सच हो रहा है. इसी वजह से फिल्म का ट्रेलर अब बाद में दुनिया भर में एक साथ लॉन्च किया जाएगा. उन्होंने कहा कि भारतीय सिनेमा के 100 साल से ज्यादा के इतिहास में यह गर्व का पल होगा, जब ‘रामायण’ को किसी बड़ी हॉलीवुड फिल्म की तरह दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा. उनका मानना है कि इससे दुनिया भारतीय संस्कृति और हमारी कहानियों को और करीब से जान पाएगी.

ट्रेलर को मिला U सर्टिफिकेट

CBFC की वेबसाइट के मुताबिक ‘रामायण’ के ट्रेलर को 15 जुलाई को ‘यू’ (U) सर्टिफिकेट मिल चुका है, यानी इसे हर उम्र के लोग देख सकते हैं. रिकॉर्ड के अनुसार ट्रेलर के दो वर्जन तैयार किए गए हैं. एक की लंबाई 4 मिनट 15 सेकंड है, जबकि थिएटर में दिखाए जाने वाला दूसरा वर्जन 4 मिनट का है.

बता दें नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ दो भागों में रिलीज होगी. पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर दुनियाभर के IMAX सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: जन नेता से पहले इस फिल्म में दिखी विजय-पूजा की जोड़ी, बॉक्स ऑफिस पर कितनी चली थी फिल्म?

कहकशा परवीन

कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More

google button