Ramayana: ‘रणबीर में ठहराव है’, एक्टर की कास्टिंग पर उठे सवालों पर चेतन हंसराज ने दिया जवाब - Exclusive

Published on 15 अग॰ 2026

बॉलीवुड

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 15, 2026, 01:02 PM IST

Chetan Hansraj on Ranbir Kapoor Role: फिल्म रामायण में भगवान राम के रोल को लेकर रणबीर कपूर को लगातार सवालों का सामना करना पड़ रहा है। अब फिल्म के एक्टर चेतन हंसराज ने उनका खुलकर बचाव किया है।

Image

चेतन हंसराज ने दिया ये जवाब (Image Source: AI/ Ramayana Movie)

Chetan Hansraj on Ranbir Kapoor Role: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक 'रामायण' (Ramayana) को लेकर दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट है। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही इसके स्टार्स और किरदारों को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की बातें हो रही हैं। खासकर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के भगवान राम वाले रोल पर कुछ लोगों ने सवाल उठाए हैं। अब फिल्म में काम कर रहे एक्टर चेतन हंसराज (Chetan Hansraj) ने Zoom से बात करते हुए रणबीर की कास्टिंग का बचाव किया है। उन्होंने बताया कि आखिर उन्हें क्यों लगता है कि रणबीर इस रोल के लिए बिल्कुल सही हैं।

चेतन हंसराज ने कही ये बात

एक्टर रणबीर कपूर फिल्म रामायण को लेकर फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह चेतन हंसराज का अभी हाल ही में Zoom को दिया इंटरव्यू है। चेतन से पूछा गया कि कुछ लोग रणबीर को राम का किरदार निभाने पर सवाल उठा रहे हैं, तो वो इस बारे में क्या सोचते हैं। चेतन ने साफ कहा कि जब वो भगवान राम के बारे में सोचते हैं तो उन्हें रणबीर ही याद आते हैं। उन्होंने बताया, 'रणबीर बहुत अच्छे हैं। उनके चेहरे पर वो दिव्यता है जो इस रोल के लिए चाहिए। उनमें वो ठहराव और गंभीरता भी है। अगर मैं राम की कल्पना करूं तो मुझे रणबीर ही दिखते हैं। मुझे ये कास्टिंग बहुत पसंद है। हर किरदार बहुत सोच-समझकर चुना गया है। किताबों में जो लिखा है, वैसा लुक और मौजूदगी चाहिए, उसी हिसाब से बहुत रिसर्च करके कास्टिंग की गई है।'

'मेकर्स ने काफी मेहनत की है'

चेतन हंसराज ने आगे कहा कि ये फिल्म काफी लंबे समय से बन रही है और मेकर्स ने बहुत मेहनत से रिसर्च की है। उनके मुताबिक इस फिल्म की कास्टिंग एकदम सही है। रणबीर की कास्टिंग पर सवाल उठाने वालों के बारे में उन्होंने कहा कि सबको खुश नहीं किया जा सकता। एक्टर ने कहा कि 'कुछ लोग किसी चीज को पसंद करते हैं तो कुछ नहीं। सबको खुश रखना मुश्किल है। लेकिन ज्यादातर लोग, करीब 90 प्रतिशत, इसे पसंद करेंगे। कुछ लोग हमेशा ऐसे होंगे जिन्हें पसंद नहीं आएगा। हर किसी को पसंद या नापसंद करने का अधिकार है। आजकल लोग इसी तरह पसंद-नापसंद करते रहते हैं।' आपको बता दें कि फिल्म रामायण इसी साल 8 नवंबर को इंडिया में रिलीज होने वाली है।

Abhay

अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood

End of Article